मामला उतई थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, आरोपी बुजुर्ग परदेसी देवांगन ग्राम जोरातराई का रहने वाला है। शनिवार को ढाई साल का बच्चा उसके घर के अंदर खेल रहा था, जिस पर बुजुर्ग ने उसे खेलने से मना किया।
बताया जा रहा है कि बच्चे के नहीं मानने पर बुजुर्ग गुस्से में आ गया और उसने कुल्हाड़ी से मासूम पर वार कर दिया। इस हमले में बच्चा बुरी तरह घायल हो गया और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
घटना के तुरंत बाद परिजन घायल बच्चे को इलाज के लिए निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसे भर्ती किया गया है। डॉक्टरों के अनुसार, मासूम की हालत नाजुक बनी हुई है और लगातार इलाज किया जा रहा है। इस घटना के बाद परिवार में भारी आक्रोश है।
सूचना मिलते ही उतई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपी बुजुर्ग परदेसी देवांगन को हिरासत में लेकर पूछताछ की। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी ने गुस्से में आकर यह वा-र किया।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..
यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.
यह भी पढ़े -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे



