विज्ञापन

दुर्ग में दिनदहाड़े हत्या की कोशिश, गाड़ी में एक्टिवा में बैठने से मना करने पर युवक पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग शहर में दिनदहाड़े हत्या की नीयत से किए गए जानलेवा हमले का सनसनीखेज मामला सामने आया है। सिटी कोतवाली दुर्ग पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 04 फरवरी 2026 को सुबह करीब 09:15 बजे प्रार्थी संजय गुप्ता (23 वर्ष), निवासी डिपरा पारा, दुर्ग, ने थाना सिटी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। प्रार्थी ने बताया कि वह दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर के पास खड़ा था।

दुर्ग में हत्या की नीयत से हमला, सिटी कोतवाली पुलिस ने आरोपी किया गिरफ्तार

इसी दौरान आरोपी सौरभ यादव उर्फ गोगो वहां पहुंचा और उसे अपनी एक्टिवा में बैठने के लिए कहा। जब प्रार्थी ने मना किया, तो आरोपी ने जान से मारने की धमकी देते हुए अपनी जेब से धारदार हथियार निकाला और प्रार्थी के सीने व बाएं हाथ पर हमला कर दिया।

इस हमले में प्रार्थी को गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद उसे तत्काल जिला अस्पताल दुर्ग में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी रहा।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की। घटनास्थल निरीक्षण, गवाहों के कथन और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने उसी दिन 04 फरवरी 2026 को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक लोहे का धारदार हथियार और एक एक्टिवा वाहन भी जप्त किया है। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान सौरभ यादव उर्फ गोगो (20 वर्ष), निवासी डिपरा पारा, दुर्ग, के रूप में हुई है।

यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J