लापरवाही भारी पड़ी: दुर्ग में एग्जाम देने आई युवती को लगा झटका, 45 हजार का सामान चोरी! स्कूटी की डिक्की में रखा था जेवर और कैश..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग जिले में परीक्षा देने आई एक युवती के साथ बड़ी लापरवाही और चोरी की घटना सामने आई है। कृष्णा इंजीनियरिंग कॉलेज, खम्हरिया परिसर में अज्ञात व्यक्ति ने स्कूटी की डिग्गी खोलकर युवती का पर्स गायब कर दिया।

पीड़िता आकांक्षा पटेल राजनांदगांव की रहने वाली है। वह 8 फरवरी को सीटेट परीक्षा देने राजनांदगांव से भिलाई स्थित कृष्णा इंजीनियरिंग कॉलेज पहुंची थी। सुबह करीब 9 बजे एग्जाम सेंटर में प्रवेश से पहले उसने अपने जरूरी सामान पर्स में रखे थे।

परीक्षा देने आई युवती का पर्स स्कूटी से गायब

आकांक्षा ने पर्स में तीन सोने की अंगूठियां, एक जोड़ी सोने के कान के टॉप्स, करीब 8 हजार रुपए नकद, एक वीवो मोबाइल और एक आईफोन रखा था। परीक्षा केंद्र के अंदर सामान ले जाना मना होने के कारण उसने पर्स को अपनी एक्टिवा (CG 08 AC 6900) की डिग्गी में रखकर वाहन लॉक कर दिया।

इसके बाद वह परीक्षा देने कॉलेज के अंदर चली गई। परीक्षा समाप्त होने पर जब वह वापस लौटी और स्कूटी की डिग्गी खोली, तो पर्स वहां मौजूद नहीं था। पर्स गायब देख युवती घबरा गई।

पीड़िता को आशंका है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने स्कूटी की डिग्गी खोलकर पर्स चोरी कर लिया। घटना की जानकारी उसने अपने भाई को दी, जिसके बाद स्मृति नगर चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई गई।

मामला सुपेला थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर कॉलेज परिसर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं। साथ ही संदिग्ध लोगों से पूछताछ कर आरोपी की तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J