दुर्ग जिले में ज्वेलरी कारोबारी द्वारा रची गई फर्जी लूट की साजिश का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया।
मामला कुम्हारी थाना क्षेत्र का है। ग्राम कुगदा निवासी सर्राफा कारोबारी नितेश देवांगन ने 5 फरवरी को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि अज्ञात बदमाशों ने उससे सोने की ज्वेलरी और नकदी की लूट कर ली है।
प्रार्थी के अनुसार, वह ज्वेलरी खरीदकर लौट रहा था, तभी कुगदा रोड स्थित सार्थक होम के पास तीन अज्ञात बदमाशों ने धारदार हथियार दिखाकर उससे लूट की वारदात को अंजाम दिया। सूचना मिलते ही कुम्हारी पुलिस और ACCU टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की गई।
पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे सभी सीसीटीवी कैमरों की गहन जांच की, लेकिन प्रार्थी द्वारा बताए गए हुलिए या किसी संदिग्ध गतिविधि का कोई फुटेज सामने नहीं आया। गंभीर आरोपों के बावजूद सबूत नहीं मिलने से पुलिस को पूरे मामले पर संदेह हुआ।
इसके बाद जब नितेश देवांगन से कड़ाई से पूछताछ की गई, तो उसकी कहानी में लगातार विरोधाभास सामने आने लगे। आखिरकार आरोपी ने खुद स्वीकार कर लिया कि उसने व्यापार में हुए नुकसान की भरपाई के लिए बीमा और मुआवजा राशि पाने के उद्देश्य से फर्जी लूट की कहानी गढ़ी थी।
आरोपी ने यह भी कबूल किया कि कथित रूप से लूटी गई ज्वेलरी उसने अपनी ही दुकान में छिपाकर रखी थी। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने दुकान से लगभग 30 ग्राम सोने की ज्वेलरी बरामद की, जिसमें 7 जोड़ी टाप्स और 5 जोड़ी बाली शामिल हैं।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ लोक सेवक को जानबूझकर झूठी सूचना देने का अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया और कोर्ट में पेश किया।
विज्ञापन
यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..
यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.
यह भी पढ़े -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे



