दुर्ग गैं-ग-रे-प केस मामले में फरार 2 आरोपी ने आखिरकार कोर्ट पहुंचकर किया सरेंडर..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग जिले में चर्चित गैं-ग-रे-प मामले ने एक बार फिर सुर्खियां बटोरी हैं। लंबे समय से फरार चल रहे दो आरोपियों ने आखिरकार कोर्ट पहुंचकर सरेंडर कर दिया। मामले में अब सभी छह आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ चुके हैं।

जानकारी के मुताबिक, एक आरोपी बी एन पांडेय है, जिसने पीड़िता को PWD विभाग में नौकरी लगवाने में मदद की थी। आरोप है कि उसने पीड़िता से व्हाट्सअप पर न्यू-ड वीडियो मंगवाए और उसी का डर दिखाकर करीब 8 साल तक दु.ष्क.र्म करता रहा।

दुर्ग गैंगरेप केस में फरार आरोपियों का कोर्ट में सरेंडर

दूसरा आरोपी संजय पंडित बताया जा रहा है। उस पर होटल रेस्ट हाउस का प्रबंध करने का आरोप है। उसने भी नौकरी से निकलवाने की धमकी देकर युवती के साथ दु.ष्क.र्म किया। दोनों आरोपी 13 फरवरी को अदालत पहुंचे और आत्मसमर्पण कर दिया।

बताया जा रहा है कि पीड़िता ने महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। इस मामले में पहले ही चार आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी थी। बाकी दो आरोपी फरार थे, जिनकी तलाश लगातार की जा रही थी।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मणि शंकर चंद्रा ने बताया कि पुलिस की लगातार दबिश और बढ़ते दबाव के चलते दोनों आरोपियों ने अंततः कोर्ट में सरेंडर कर दिया। पुलिस अलग-अलग स्थानों पर छा.पे.मा.री कर रही थी।

अब सभी छह आरोपी पुलिस हिरासत में हैं। पुलिस कोर्ट से रिमांड लेने की तैयारी कर रही है, ताकि आरोपियों से गहन पूछताछ की जा सके और मामले के हर पहलू की बारीकी से जांच हो सके।

यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J