मामला केलाबाड़ी स्थित प्राथमिक और मिडिल स्कूल का है। यहां असामाजिक तत्वों ने स्कूल की बाउंड्री तोड़कर अंदर प्रवेश किया और जमकर नुकसान पहुंचाया। टेबल-कुर्सियों को जला दिया गया और क्लासरूम के पंखे-लाइट तक तोड़ दिए गए।
जानकारी के मुताबिक कुछ दिन पहले क्लासरूम के बाहर चुनरी, माला और गोबर-मिट्टी से तंत्र-मंत्र जैसे निशान बनाए गए थे। इतना ही नहीं, कक्षाओं के अंदर भी इस तरह के चिन्ह मिले। इसको लेकर शिक्षकों ने पहले भी पुलिस में शिकायत की थी, लेकिन घटनाएं थमी नहीं।
प्राथमिक स्कूल में टेबल-कुर्सियों के साथ जरूरी दस्तावेजों को भी जला दिया गया। बिजली के बोर्ड क्षतिग्रस्त कर दिए गए और बोर के केबल भी जला दिए गए।
इससे पहले शासकीय उच्चतर माध्यमिक स्कूल में प्रिंसिपल ऑफिस के सामने तंत्र-मंत्र कर कोयल की बलि दिए जाने की घटना भी सामने आई थी।
केलाबाड़ी परिसर में पहली से आठवीं तक की कक्षाएं संचालित होती हैं। लगातार हो रही इन घटनाओं से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। छोटे बच्चे स्कूल आने से डर रहे हैं, वहीं शिक्षक भी खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
शिक्षकों ने बताया कि स्कूल की बाउंड्री तोड़ दी गई है, जिससे स्कूल बंद होने के बाद भी असामाजिक तत्व अंदर घुस आते हैं। कई बार क्लासरूम के ताले तोड़कर अंदर रखे फर्नीचर को नुकसान पहुंचाया गया। एक कक्षा की टेबल-कुर्सी भी जला दी गई।
स्कूल प्रबंधन और शिक्षक कई बार पुलिस और जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में शिकायत कर चुके हैं। स्थिति में सुधार नहीं होने से नाराज शिक्षकों ने अब पद्मनाभपुर थाने में दोबारा शिकायत दर्ज कराई है।
शिक्षकों की शिकायत पर पद्मनाभपुर पुलिस ने बुधवार को एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..
यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.
यह भी पढ़े -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे



