कुम्हारी लाश कांड: महिला की 15 दिन पुराने शव की पीएम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, गला दबाकर ह.त्या की आशंका, जांच तेज..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग जिले कुम्हारी थाना क्षेत्र में एक अज्ञात महिला की गला दबाकर ह.त्या किए जाने की आशंका ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।

पुलिस को परसदा खार स्थित कैवल्य धाम के पीछे महिला का शव बरामद हुआ था। शव पूरी तरह से डिकंपोज हालत में था। प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक शव करीब 15 दिन पुराना बताया गया।

Durg Kumhari Mahila Murder Case

अब पीएम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि महिला की मौ.त गला दबाने से हुई है। इसके बाद शव को ठिकाने लगाने की नीयत से सुनसान जगह पर फेंक दिया गया था।

शव के पास से एक कंबल, चूड़ी और चप्पल भी मिली है। महिला के हाथ पर “विनोद शर्मा” नाम का टैटू गोदा हुआ पाया गया है, जो पहचान का अहम सुराग माना जा रहा है।

जब शव मिला था, तब महिला की पहचान नहीं हो पाई थी। पुलिस ने उसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल कर पहचान की कोशिश की, लेकिन अब तक कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आई है।

कुम्हारी पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीएम रिपोर्ट के बाद शव के पास से मिले सामान को सुरक्षित रखा गया है ताकि पहचान में मदद मिल सके।

इसके साथ ही डीएनए जांच के लिए महिला के दांत का सैंपल भी सुरक्षित किया गया है। पुलिस का कहना है कि जांच के हर पहलू पर काम किया जा रहा है और जल्द ही सच्चाई सामने लाने की कोशिश की जा रही है।

यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J