जानकारी के अनुसार, सांसद विजय बघेल ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात कर दुर्ग में सैनिक स्कूल खोलने की अनुमति देने का आग्रह किया है। वर्तमान में छत्तीसगढ़ में केवल अंबिकापुर में एकमात्र सैनिक स्कूल संचालित है।
सांसद विजय बघेल ने कहा कि यह पहल विशेष रूप से अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़े वर्ग सहित सभी वर्गों के विद्यार्थियों के लिए एक बड़ा अवसर साबित होगी। सैनिक स्कूल की स्थापना से हजारों युवाओं के लिए भारतीय सेना, राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) और अन्य रक्षा सेवाओं में प्रवेश का मार्ग और मजबूत होगा।
उन्होंने यह भी कहा कि यह कदम न केवल क्षेत्र की शिक्षा व्यवस्था को नई दिशा देगा, बल्कि छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने में भी अहम भूमिका निभाएगा।सांसद ने विश्वास जताया है कि केंद्र सरकार इस प्रस्ताव पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेगी।
विज्ञापन
यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..
यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.
यह भी पढ़े -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे



