विज्ञापन

दुर्ग में बड़ा खुलासा"जिंदा लोगों को बता दिया मृ-त,फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र से 15 खातों से निकाले 1.19 करोड़, कंप्यूटर ऑपरेटर गिरफ्तार!

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग जिले के पाटन क्षेत्र से नेशनल पेंशन स्कीम में बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र और दस्तावेजों के सहारे 15 खाताधारकों के खातों से 1.19 करोड़ रुपये निकाल लिए गए।

पाटन पुलिस ने इस मामले में बोरसी निवासी कंप्यूटर ऑपरेटर राजेश कनौजिया को गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार को उसे जेल भेज दिया गया।

Durg NPS Fraud Case – Farzi Mrityu Praman Patra Se 1.19 Crore Nikale

पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी ने एचडीएफसी लाईफ कंपनी लिमिटेड के कर्मचारी राजेश ठाकुर के साथ मिलकर पूरी साजिश रची। दोनों ने मिलकर एनपीएस स्कीम के तहत जमा 15 खातों से रकम निकाली।

पूरे मामले का खुलासा तब हुआ जब एक सेवानिवृत्त बीएसपी कर्मी ने आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई।पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपित जीवित खाताधारकों को मृत दिखाकर बैंक में जमा बीमा की 100 प्रतिशत राशि नॉमिनी के खाते में ट्रांसफर करवा देते थे। इसके बदले वे 5 प्रतिशत कमीशन एडवांस में लेते थे।

नियम के अनुसार एनपीएस स्कीम में जीवित खाताधारक केवल 60 प्रतिशत राशि ही निकाल सकता है, जबकि शेष 40 प्रतिशत राशि पेंशन और ब्याज के रूप में मिलती रहती है। खाताधारक की मृत्यु के बाद ही पूरी राशि नॉमिनी को मिलती है, जिसके लिए मृत्यु प्रमाण पत्र और अन्य दस्तावेज जमा करना अनिवार्य होता है।

इसी नियम का फायदा उठाकर आरोपित जीवित लोगों को 100 प्रतिशत रकम दिलाने का झांसा देते थे और फर्जी दस्तावेजों से रकम निकलवाते थे।पुलिस के अनुसार बैंककर्मी राजेश ठाकुर फिलहाल फरार है और उसकी तलाश जारी है।

यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J