विज्ञापन

भिलाई में दर्दनाक हादसा:गाय से टकराकर गिरे बाइक सवार, ट्रक के नीचे आया सिर, एक की मौत, CCTV में कैद हादसा..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक पल की चूक ने एक युवक की ज़िंदगी छीन ली। गाय से टकराकर सड़क पर गिरे बाइक सवार युवक को बगल से गुजर रहे ट्रक ने चपेट में ले लिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौ.त हो गई।

यह हा.द.सा पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र के उमदा रोड पर हुआ। बाइक पर सवार दो युवक अचानक सड़क पर आई गाय से टकरा गए। संतुलन बिगड़ते ही दोनों सड़क पर गिर पड़े। इसी दौरान पास से गुजर रहे ट्रक के पिछले पहिए के नीचे पीछे बैठा युवक आ गया।

दुर्ग सड़क हादसा CCTV: गाय से टकराई बाइक, ट्रक की चपेट में युवक

हा.द.से में बाइक पर पीछे बैठे युवक का सि.र ट्रक के पहिए के नीचे आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही जा.न चली गई। बाइक चला रहा युवक इस हा.द.से में बाल-बाल बच गया, हालांकि वह घायल हो गया है।

यह पूरी घटना पास में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि गाय से टकराने के बाद बाइक सवार सड़क पर गिरते हैं और उसी समय ट्रक गुजरता है।

मृतक की पहचान सुरडुंग निवासी निलेश कुर्रे के रूप में हुई है। घायल युवक का नाम भीमा उमदा बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार दोनों युवक शराब भट्टी से शराब पीकर घर लौट रहे थे। हा.द.सा सोमवार दोपहर करीब 3 बजे हुआ।

पुरानी भिलाई थाना प्रभारी अंबर सिंह भारद्वाज ने बताया कि घायल युवक को प्राथमिक इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

फिलहाल पुलिस अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है और CCTV फुटेज के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J