दुर्ग : किसान म-र्डर केस का खुलासा! खेत सिंचाई के विवाद पर पड़ोसी खेत के मालिक ने की थी ह-त्या..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ :दुर्ग जिले बीते दिन एक दर्दनाक खबर सामने आई है जहाँ खेत में सिंचाई के पानी को लेकर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ा कि एक किसान की जा-न चली गई। पुलिस ने मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

यह मामला रानीतराई थाना क्षेत्र के ग्राम केंवरा का है। जानकारी के अनुसार, मृतक किसान का नाम अरम सिंह साहू है। वहीं आरोपी का नाम मोहन लाल सिन्हा (48) बताया जा रहा है, जो खुद भी किसान है। दोनों के खेत पास-पास हैं और लंबे समय से सिंचाई के पानी को लेकर उनके बीच विवाद चल रहा था।

Durg Me Sinchai Vivad

बताया जा रहा है कि 21 फरवरी को फिर से दोनों के बीच पानी को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर मोहन लाल ने धारदार हथियार से अरम सिंह के सिर और गर्दन पर वार कर दिया। इस हमले में अरम सिंह की जा-न चली गई। घटना के बाद शव को खेत में छोड़कर आरोपी मौके से फरार हो गया।

दरअसल, अरम सिंह ने अपने खेत में धान की फसल लगाई थी, जबकि मोहन लाल ने सरसों बोई थी। अरम सिंह ट्यूबवेल दिनभर चालू छोड़ देता था, जिससे पानी मोहन के खेत में चला जाता था। इसी बात को लेकर दोनों में अक्सर विवाद होता था। पहले एक बार समझौता भी हुआ था, लेकिन शनिवार को फिर विवाद बढ़ गया।

घटना की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची, पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी गई।

घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने, ग्रामीणों से पूछताछ और तकनीकी जांच के आधार पर संदेह के दायरे में आए मोहन लाल सिन्हा को हिरासत में लिया गया। कड़ी पूछताछ में उसने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया।

आरोपी ने बताया कि सिंचाई के पानी को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। गुस्से में आकर उसने हमला किया और बाद में शव को खेत में ही छोड़ दिया।

रानीतराई थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है। सोमवार को उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

गांव में इस घटना के बाद शोक का माहौल है। खेती-किसानी जैसे छोटे विवाद किस तरह बड़ी घटना में बदल जाते हैं, यह मामला उसी की मिसाल है। ऐसी ही स्थानीय और भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें।

यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J