दुर्ग में क्राइम पर सख्त एक्शन मोड: SSP विजय अग्रवाल ने दिए 16 प्वाइंट निर्देश, आदतन अपराधियों पर कसेंगे शिकंजा!

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग जिले में क्राइम कंट्रोल को और मजबूत करने के इरादे से दुर्ग SSP विजय अग्रवाल पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आए। पुलिस कंट्रोल रूम में थाना प्रभारियों और राजपत्रित अधिकारियों की अहम क्राइम समीक्षा बैठक ली गई, जिसमें साफ संदेश दिया गया—लापरवाही नहीं चलेगी।

बैठक के दौरान जांच की गुणवत्ता, लंबित मामलों की स्थिति, प्रतिबंधात्मक कार्रवाई और प्रशासनिक अनुशासन जैसे अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। SSP विजय अग्रवाल ने सभी अधिकारियों को 16 बिंदुओं पर गंभीरता से काम करने के निर्देश दिए। 

दुर्ग SSP क्रा.इ.म कंट्रोल मीटिंग: थाना प्रभारियों को 16 प्वाइंट निर्देश

SSP ने कहा कि गंभीर और संवेदनशील मामलों में त्वरित, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण विवेचना अनिवार्य है। आदतन अ.प.रा.धी, निगरानी बदमाश और फरार वारंटियों पर कड़ी वैधानिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

अवैध हथियार, मादक पदार्थ, जुआ-सट्टा जैसी गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने को लेकर भी थाना प्रभारियों को स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए गए।

थाना प्रभारियों को मिले 16 बिंदुओं के निर्देश

बैठक में कहा गया कि सभी थाना प्रभारी प्रतिदिन थाना गणना उपस्थित सुनिश्चित करेंगे। स्थानीय जन-शिकायतों का त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निराकरण किया जाएगा। गंभीर मामलों की सूचना समय पर वरिष्ठ अधिकारियों को देना अनिवार्य रहेगा।

SSP ने स्पष्ट किया कि गंभीर प्रकृति के मामलों में थाना प्रभारी स्वयं एफआईआर दर्ज करेंगे। सभी आरक्षकों के लिए A-B नोटबुक संधारण अनिवार्य किया गया है, जिसका साप्ताहिक निरीक्षण थाना प्रभारी करेंगे।

रात्रिकालीन गश्त के प्वाइंट बढ़ाने और थाना मुख्यालय में रात्रि मुकाम सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।

ये हैं SSP के 16 प्वाइंट निर्देश

• प्रतिदिन थाना गणना उपस्थित सुनिश्चित करना
• जन-शिकायतों का त्वरित निराकरण
• गंभीर मामलों की सूचना समय पर देना
• गंभीर प्रकरणों में स्वयं एफआईआर
• A-B नोटबुक का नियमित संधारण
• थाना मुख्यालय में रात्रि मुकाम
• अवैध नशा व मादक पदार्थों पर कार्रवाई
• विधानसभा सत्र को देखते हुए बीट व्यवस्था मजबूत
• पुलिस पत्राचार का समय-सीमा में जवाब
• NAFIS प्रणाली का शत-प्रतिशत पालन
• NDPS व आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई
• जप्त सामग्री का विधिवत नष्टीकरण
• जप्त वाहन व शराब प्रकरणों का शीघ्र निराकरण
• ई-चालान, ई-समन, ई-ऑफिस का प्रभावी उपयोग
• लंबित प्रतिबंधात्मक मामलों का निपटारा
• थाने में आने वालों से सम्मानजनक व्यवहार

NAFIS और डिजिटल सिस्टम पर फोकस

बैठक में NAFIS प्रणाली के पूर्ण पालन पर विशेष जोर दिया गया। बीट व्यवस्था को मजबूत रखने और विधानसभा सत्र के दौरान सतर्कता बढ़ाने के निर्देश दिए गए। ई-चालान, ई-समन और ई-ऑफिस प्रणाली को प्रभावी रूप से लागू करने की बात कही गई।

SSP विजय अग्रवाल ने दो टूक कहा कि थानों में आने वाले हर व्यक्ति से सम्मानपूर्वक व्यवहार किया जाए। किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई तय मानी जाएगी।

यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J