मृतक की पहचान गौतमबुद्ध नगर के दादरी निवासी अशोक कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, मंगलवार को अचानक उसके सीने में तेज दर्द और सांस लेने में दिक्कत शुरू हुई। जेल प्रशासन ने तुरंत प्राथमिक उपचार दिया और फिर उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौ*त हो गई।
बताया गया कि यह बच्चा ट्रेन से चुराया गया था। पिछले महीने दिल्ली-हावड़ा रूट पर चलने वाली नंदनकानन एक्सप्रेस में 10 महीने का बच्चा चोरी हुआ था। अलीगढ़ निवासी मुन्नी अंसारी अपने बेटे इब्राहिम के साथ झारखंड के कोडरमा जा रही थीं। रास्ते में उन्हें नशीला लड्डू खिलाया गया और बेहोशी की हालत में बच्चा गायब हो गया।
शिकायत मिलने पर जीआरपी ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी को पकड़ा। पूछताछ में खुलासा हुआ कि बच्चा साढ़े तीन लाख रुपये में एक दंपति को बेचा गया है। इसी कड़ी में पुलिस अशोक तक पहुंची और अवैध रूप से बच्चा खरीदने के आरोप में उसे भी गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने अशोक के पास से बच्चे को बरामद कर उसके असली माता-पिता को सौंप दिया था। अब जेल में बंद अशोक की अचानक तबीयत बिगड़ने और मौ-त हो जाने से मामला फिर चर्चा में आ गया है।
फिलहाल पूरे घटनाक्रम को लेकर सवाल उठ रहे हैं। अगर आप ऐसे ही महत्वपूर्ण और स्थानीय खबरों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो हमारे साथ जुड़े रहें।
विज्ञापन
यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..
यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.
यह भी पढ़े -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे



