छग : महिला एवं बाल विकास विभाग में सहायक ग्रेड-3 की सीधी भर्ती, विज्ञापन जारी..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : गरियाबंद जिले के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का मौका सामने आया है। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा सहायक ग्रेड-03 के एक पद पर सीधी भर्ती के लिए आधिकारिक विज्ञापन जारी किया गया है।

महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी अशोक पाण्डेय से प्राप्त जानकारी के अनुसार यह पद अनारक्षित श्रेणी के लिए निर्धारित किया गया है। भर्ती प्रक्रिया विभागीय नियमों के अनुसार की जाएगी।

महिला एवं बाल विकास विभाग में सहायक ग्रेड-03 भर्ती | Gariaband Assistant Grade 3 Job Notification

इस पद के लिए शैक्षणिक योग्यता के तहत अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त शिक्षा मंडल से हायर सेकेंडरी एवं मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इसके साथ ही मान्यता प्राप्त संस्था से डाटा एंट्री ऑपरेटर या प्रोग्रामिंग में एक वर्षीय डिप्लोमा होना आवश्यक होगा।

अभ्यर्थी के पास मान्यता प्राप्त संस्था से हिंदी या अंग्रेजी मुद्रालेखन में 5000 डिप्रेशन प्रतिघंटा गति का प्रमाण पत्र भी होना चाहिए। पद के लिए कौशल परीक्षा आयोजित की जाएगी।

उक्त पद के लिए वेतनमान 5200 से 20200 रुपये एवं ग्रेड पे 1900 रुपये निर्धारित है, जो वेतन मैट्रिक्स लेवल-04 के अंतर्गत होगा।

पात्र और इच्छुक अभ्यर्थी जिले की आधिकारिक वेबसाइट www.gariaband.gov.in पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से 01 फरवरी से 15 फरवरी तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त आवेदनों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।

भर्ती के लिए अभ्यर्थी का छत्तीसगढ़ का मूल निवासी होना अनिवार्य है। साथ ही जिले के रोजगार कार्यालय में जीवित पंजीयन होना आवश्यक होगा। दस्तावेज सत्यापन के दौरान मूल निवास, जाति प्रमाण पत्र, कंप्यूटर योग्यता से संबंधित प्रमाण पत्र सहित अन्य जरूरी दस्तावेज प्रस्तुत करना अनिवार्य रहेगा।

पद से संबंधित शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया एवं नियम-शर्तों की विस्तृत जानकारी विभागीय वेबसाइट पर उपलब्ध कराई गई है।

यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J