छग में दो समुदायों की हिंसक भिड़ंत: घरों में आग, पथराव में पुलिसकर्मी घायल, मंदिर विवाद ने बढ़ाया तनाव..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में एक बार फिर पुराने विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। फिंगेश्वर थाना क्षेत्र के बकली गांव में दो समुदायों के बीच अचानक भड़की झड़प ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी। हालात इतने बिगड़े कि घरों और वाहनों में आग लगा दी गई।

जानकारी के अनुसार, विवाद के दौरान ग्रामीण दूसरे पक्ष के घर पर जब पहुंचे तो लोग अन्दर से मिर्च पाउडर फेंकने लगे और इस पर ग्रामीण भड़क गए और दुसरे पक्ष के घर पर हमला कर दिया और आगजनी की। इस दौरान तीन से चार वाहनों को भी आग के हवाले कर दिया गया। मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Gariaband Violence Temple Dispute House Fire Police Injured Chhattisgarh News

घटना के बाद गांव की स्थिति को देखते हुए पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। गुस्साए लोगों ने पुलिस पर भी पथराव किया, जिसमें एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। बेहोशी की हालत में जवान को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।

देर रात आईजी खुद मौके पर पहुंचे, जिसके बाद स्थिति पर काबू पाया गया। फिलहाल गांव में शांति बनी हुई है, लेकिन कर्फ्यू जैसे हालात हैं। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें गांव में तैनात हैं।

पूरा मामला मंदिर तोड़ने के पुराने विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है। जेल से हाल ही में छूटे आरोपी आरिफ खान और शिकायतकर्ता के बीच पहले मारपीट हुई, जिसने बाद में बड़े टकराव का रूप ले लिया।

दरअसल, हथखोज गांव में करीब चार महीने पहले कुछ अपराधियों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वे राहगीरों से लूटपाट और मारपीट करते नजर आए थे। इसके बाद फिंगेश्वर पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

जेल से छूटने के बाद रविवार 1 फरवरी को सुबह करीब 11 बजे आरोपियों ने बकली गांव में शिकायतकर्ता को देखते ही मारपीट शुरू कर दी। देखते ही देखते मामला दो समुदायों के बीच संघर्ष में बदल गया। एक समुदाय के लोगों ने दूसरे समुदाय पर हथियारों से हमला कर दिया।

गांव के जितेंद्र कुमार यादव ने बताया कि घटना सुबह करीब 11 बजे की है। गोपी उसी गांव का रहने वाला है। रोड से आवाज आई कि एक समुदाय के लोग उनके लड़के को रास्ते में पत्थरों से मार रहे हैं।

मौके पर पहुंचने पर देखा गया कि हमलावरों ने पत्थरों से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था। घायल को इलाज के लिए डॉक्टर के पास ले जाया गया। इसी दौरान जानकारी मिली कि हमलावरों ने बासिन गांव में रेखराम पर भी हमला किया है।

जितेंद्र कुमार यादव के अनुसार, जब वे बकली से घर लौट रहे थे, तभी सूचना मिली कि नरेंद्र साहू को बकली गांव के बीच चौक में मार दिया गया है। उन्होंने बताया कि हमलावरों ने आज 4 से 5 लोगों पर हमला किया है।

उन्होंने आरोप लगाया कि इन्हीं लोगों ने डेढ़ साल पहले गांव के शिव मंदिर को तोड़ दिया था, जिसका मामला फिलहाल कोर्ट में विचाराधीन है। आरोपी जमानत पर बाहर हैं और इसी विवाद को लेकर गांव में हमला किया गया है।

यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J