लिव-इन कपल कर रहे थे शादी की जिद! विवाह योजना का फॉर्म उम्र कम होने से हुआ निरस्त, घरवालों ने रुकने कहा...फिर कपल ने किया सु-सा-इड..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : वेलेंटाइन वीक के बीच छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। लिव-इन में रह रहे एक युवा कपल ने शादी में हो रही देरी से आहत होकर अपनी जान दे दी। पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, पनकोटा गांव में अनीता सिंह (20) और कृष्णा सिंह (18) अलग घर लेकर साथ रह रहे थे। 11 फरवरी की रात अनीता ने साड़ी का फं-दा बनाकर खुद को ल-ट-का लिया।

Gaurela Pendra Marwahi Live In Couple Incident Valentine Week

जब कृष्णा ने अपनी गर्लफ्रेंड को फंदे पर झूलते देखा, तो उसने उसे नीचे उतारा। इसके बाद वह घर के पास नीलगिरी के प्लॉट में करीब 15 फीट ऊंचे पेड़ पर चढ़ा और वहां फंदा बनाकर खुद भी लटक गया। मामला पेंड्रा थाना क्षेत्र का है।

करीब दो साल पहले शुरू हुई थी कहानी
बताया जा रहा है कि हमाली गांव की अनीता और अमलिहा गांव के कृष्णा की मुलाकात करीब दो साल पहले एक रिश्तेदार की शादी में हुई थी। वहीं दोनों ने एक-दूसरे का नंबर लिया और बातचीत शुरू हुई।

समय के साथ दोस्ती प्यार में बदल गई। दोनों का मिलना-जुलना बढ़ा और साथ रहने लगे। लड़की के घरवालों ने भी शादी के लिए सहमति दे दी थी।

परिजनों ने सरकारी सामूहिक विवाह योजना में आवेदन भी दिया, लेकिन लड़के की उम्र 21 साल पूरी नहीं होने के कारण फॉर्म निरस्त हो गया। कृष्णा अभी 18 साल का हुआ था, जबकि अनीता बालिग थी।

मानसिक दबाव में थे दोनों
शा.दी में हो रही देरी से दोनों मानसिक रूप से परेशान बताए जा रहे थे। परिवार की सहमति से गांव में अलग घर लेकर पिछले तीन महीनों से साथ रह रहे थे।

इसी घर में अनीता ने सा.ड़ी का फं.दा बनाकर खुद को लटका लिया। युवक की नानी मानवति ने बताया कि दोनों ज्यादा दिन रुक नहीं पाने की बात कहते थे। देर रात लड़की ने फं-दा लगा लिया।

कृष्णा ने उसे नीचे उतारकर बचाने की कोशिश की। उसे नीचे सुलाया, पानी पिलाने की कोशिश की, लेकिन उसकी सांसे नहीं चल रही थीं। इसके बाद कृष्णा घर से निकल गया और पेड़ पर चढ़कर फं.दा लगा लिया।

परिजनों ने दोनों को बचाने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सके।

लड़की कहती थी – मैं बदनाम हो गई
मृतक युवक के पिता मान सिंह ने बताया कि उन्होंने दोनों को दो साल इंतजार करने को कहा था। लड़का मान गया था, लेकिन लड़की कहती थी कि वह बदनाम हो गई है और उसकी शादी नहीं हो पा रही है।

जांच में जुटी पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही पेंड्रा पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की गई और पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है।

यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J