मामला गोरखपुर जिले के पिपराइच थाना क्षेत्र के इमलिया (विजहरा) गांव का है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के मुताबिक, गांव निवासी त्रिवेणी मौर्य की पहली पत्नी का पहले ही देहांत हो चुका था। घर में उनकी तीन साल की बेटी थी। बच्ची की देखभाल के लिए उन्होंने कुछ समय पहले दूसरी शादी की थी।
आरोप है कि दूसरी पत्नी शादी से पहले ही एक तांत्रिक के संपर्क में थी। शादी के करीब एक महीने के भीतर उसने तांत्रिक के कहने पर मासूम को देवी के रूप में सजाया। बच्ची को नहलाकर, तेल और सिंदूर लगाकर दुल्हन जैसा तैयार किया गया और पूजा स्थान के सामने ले जाया गया।
स्थानीय लोगों के अनुसार, पूजा के बाद महिला ने पास रखी कु-ल्हा-ड़ी से एक ही वा-र में बच्ची की जा-न ले ली। मासूम की आवाज सुनकर पिता दौड़ते हुए पहुंचे। पूजा घर का दृश्य देखकर वे हतप्रभ रह गए। उन्होंने शोर मचाया तो आरोपी महिला वहां से निकलने की कोशिश करने लगी।
शोर सुनकर पड़ोसी भी मौके पर पहुंच गए। लोगों ने महिला को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने बच्ची के श-व को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया।
पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। फिलहाल पूरे गांव में मातम और सन्नाटा पसरा हुआ है।ऐसी घटनाएं समाज को झकझोर देती हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..
यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.
यह भी पढ़े -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे


