रायपुर, यात्रियों की लगातार बढ़ती भीड़ को देखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) ने गोंदिया और छपरा के बीच होली स्पेशल ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है।
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा होली के अवसर पर गोंदिया–छपरा–गोंदिया के बीच कुल 2 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। इन ट्रेनों का संचालन यात्रियों को सुगम और सुरक्षित यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एक-एक फेरे के लिए किया जाएगा।
रेलवे के अनुसार गाड़ी संख्या 08863/08864 और 08865/08866 गोंदिया से छपरा और छपरा से गोंदिया के बीच संचालित होंगी।
08863 गोंदिया–छपरा होली स्पेशल
यह ट्रेन 01 मार्च 2026 को शाम 5:00 बजे गोंदिया से रवाना होगी। ट्रेन डोंगरगढ़, राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर, भाटापारा, उसलापुर, पेंड्रा रोड, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, कटनी, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, चुनार, वाराणसी, जौनपुर, केराकत, ओड़िहार, गाजीपुर, बलिया, रेवती और बकुलहा होते हुए 03 मार्च 2026 को सुबह 12:45 बजे छपरा पहुंचेगी।
08864 छपरा–गोंदिया होली स्पेशल
यह ट्रेन 03 मार्च 2026 को सुबह 4:45 बजे छपरा से रवाना होकर उन्हीं स्टेशनों से होते हुए 04 मार्च 2026 को सुबह 11:00 बजे गोंदिया पहुंचेगी।
08865 गोंदिया–छपरा होली स्पेशल
यह ट्रेन 02 मार्च 2026 को शाम 5:00 बजे गोंदिया से रवाना होकर 04 मार्च 2026 को सुबह 12:45 बजे छपरा पहुंचेगी।
08866 छपरा–गोंदिया होली स्पेशल
यह ट्रेन 04 मार्च 2026 को सुबह 4:45 बजे छपरा से चलकर 05 मार्च 2026 को सुबह 11:00 बजे गोंदिया पहुंचेगी।
रेलवे प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि गाड़ी संख्या 08865/08866 का ठहराव और समय-सारणी भी गाड़ी संख्या 08863/08864 के समान रहेगी।
रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले ट्रेन की समय-सारणी की पुष्टि अवश्य कर लें और अग्रिम आरक्षण कराकर यात्रा करें, ताकि होली के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।
विज्ञापन
यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..
यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.
यह भी पढ़े -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे



