वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स बड़े प्लास्टिक कैरी बैग में कई गुब्बारे लेकर लिफ्ट में दाखिल होता है। इसके बाद एक युवती और एक युवक भी उसी लिफ्ट में प्रवेश करते हैं। अभी सभी लोग अपने गंतव्य के लिए बटन दबाने ही वाले होते हैं कि अचानक लिफ्ट के अंदर जोरदार धमाका हो जाता है।
ब्लास्ट इतना तेज होता है कि पल भर में लिफ्ट के भीतर आग फैल जाती है। धमाके के तुरंत बाद घबराए लोग दौड़कर बाहर निकलते दिखाई देते हैं। वीडियो के आखिरी हिस्से में लिफ्ट के अंदर जलते हुए अवशेष, गुब्बारों के टुकड़े और अंदर रखा सामान साफ नजर आता है।
VIDEO -
यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया गया है, जहां यह जमकर वायरल हो रहा है। कमेंट सेक्शन में यूजर्स ने चिंता जाहिर की है। एक यूजर ने लिखा कि यह एक नया डर है और शायद लिफ्ट में गुब्बारे ले जाने की अनुमति नहीं होनी चाहिए। वहीं दूसरे यूजर ने सवाल उठाया कि आम आदमी कैसे पहचाने कि गुब्बारे हाइड्रोजन से भरे हैं या हीलियम से, और अगर ज्यादा लोग मौजूद होते तो क्या होता।
जानकारों के मुताबिक, लिफ्ट के अंदर हाइड्रोजन गैस वाले गुब्बारे बेहद खतरनाक साबित हो सकते हैं। हाइड्रोजन अत्यधिक ज्वलनशील गैस होती है और थोड़ी सी गर्मी या चिंगारी से भी आग पकड़ सकती है। लिफ्ट जैसे बंद धातु बॉक्स में गुब्बारों के आपस में रगड़ खाने से स्टैटिक इलेक्ट्रिसिटी पैदा होती है, जो ब्लास्ट की वजह बन सकती है। इसके अलावा बंद जगह में एक गुब्बारे के फटते ही बाकी गुब्बारे चेन रिएक्शन में फट जाते हैं।
इसी वजह से हमेशा हीलियम गैस वाले गुब्बारों के इस्तेमाल की सलाह दी जाती है, क्योंकि हीलियम अज्वलनशील गैस है और आग नहीं पकड़ती।
विज्ञापन
यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..
यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.
यह भी पढ़े -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे



