विज्ञापन

भिलाई: इंदिरा गांधी शासकीय कॉलेज के विद्यार्थियों को PVR नर्सरी में मिला प्रायोगिक प्रशिक्षण, उद्यमिता की ओर बढ़ाया कदम..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : इंदिरा गाँधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, वैशाली नगर भिलाई द्वारा पी.वी.आर. नर्सरी में शैक्षणिक प्रशिक्षण। इंदिरा गाँधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, वैशाली नगर भिलाई के बी.एससी., बायोलॉजी व माइक्रोबायोलॉजी के विद्यार्थियों के लिए पीएम उषा अंतर्गत प्राप्त अनुदान से पी. वी.आर. नर्सरी में शैक्षणिक प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। 

इस प्रशिक्षण में छात्र छात्राओं ने कृत्रिम वानस्पतिक प्रवर्धन की विभिन्न विधियों, पौधों के अंकुरण के विभिन्न आधुनिक तकनीक, और पौधों के कीट एवं रोग प्रबंधन के विषय में ज्ञान प्राप्त किया। विभिन्न फसलों जैसे लाल व पीली शिमला मिर्च, जापानी खरबूजा, बैंगन आदि उन्नत किस्मों के पौधे तैयार करना सिखाया गया।

IG Government PG College Bhilai PVR Nursery Educational Training Image

प्रशिक्षण में छात्र-छात्राओं को आधुनिक उपकरण जैसे ऑटोमेटेड सीडलिंग मशीन के सिद्धांत एवं अनुप्रयोग का प्रशिक्षण दिया गया। छात्र-छात्राओं का भविष्य में उद्यमी बनाने के लिए ओर्नामेंटल एवं एक्सोटिक नर्सरी का भ्रमण कराया गया | 

 पी.वी.आर. नर्सरी के प्रबंधन टीम व सदस्यों द्वारा छात्र छात्राओं को स्वरोजगार के अवसरों के बारे में अवगत कराया। इंदिरा गाँधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, वैशाली नगर भिलाई की प्राचार्य डॉ. श्रीमती अलका मेश्राम के द्वारा छात्र छात्राओं को प्रोत्साहित किया गया | विज्ञान संकाय के प्राध्यापकों डॉ. श्रीमती नीता डेनियल, डॉ. श्रीमती मिनाक्षी भारद्वाज तथा डॉ. अजय कुमार मनहर द्वारा पी.वी,आर. नर्सरी को आभार व्यक्त किया गया |

यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J