मैच बेहद रोमांचक रहा। भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान की टीम को 114 रन पर ही रोक दिया। 18वें ओवर की आखिरी गेंद पर हार्दिक ने उसमान तारीक को बो.ल्ड कर मुकाबले को पूरी तरह भारत के नाम कर दिया। इस जीत के साथ भारत ने सुपर-8 के लिए क्वालिफाई कर अपनी दावेदारी और मजबूत कर ली है।
भारत की जीत के बाद देर रात तक जश्न चलता रहा। रायपुर के जयस्तंभ चौक पर बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी जमा हुए। ढोल-नगाड़ों की गूंज, देशभक्ति गीतों की धुन और लहराते तिरंगों ने माहौल को उत्सव में बदल दिया। युवा झूमते नजर आए और पूरा इलाका देशभक्ति के रंग में रंग गया।
दुर्ग के गांधी चौक पर प्रोजेक्टर के जरिए लोगों ने सामूहिक रूप से मैच देखा। जैसे ही जीत पक्की हुई, तालियों और जयकारों से चौक गूंज उठा। लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और फटा.खों की गूंज से आसमान रोशन हो गया। तिरंगा हाथ में लिए युवा ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाते हुए सड़कों पर निकल पड़े।
जगदलपुर और दंतेवाड़ा में भी देर रात तक जश्न का माहौल बना रहा। यहां भी फटा.खों की आवाज और जयकारों से पूरा इलाका देशभक्ति के रंग में सराबोर दिखा। बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग सभी इस ऐतिहासिक जीत के साक्षी बने।
विज्ञापन
यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..
यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.
यह भी पढ़े -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे



