छग में 18–19 साल के युवकों के डकैत गिरोह ने मचाया तांडव! 2 दिन में 13 लोगों पर हमला, एक कोमा में, गिरोह का मास्टरमाइंड शॉर्ट एनकाउंटर में घायल..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में रविवार सुबह 5 बजे डकैती गिरोह के मास्टरमाइंड का शॉर्ट एनकाउंटर हुआ, जो इलाके में सनसनी फैलाने वाली घटना है।

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी और वह जख्मी हो गया। घायल बदमाश का वीडियो सामने आया है, जिसमें वह ‘दादा-दादा’ कहते और दर्द में रोते हुए दिखाई दे रहा है।

जानकारी के अनुसार, आरोपी गिरोह को पकड़ने गई पुलिस पर मास्टरमाइंड रामनाथ ने देशी कट्टे से फायरिंग की। जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई। इससे पहले पुलिस ने गिरोह के 8 अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया था, जिनकी निशानदेही पर रामनाथ का पता चला।

Gang Mastermind Injured, Viral Video Shows Pain

पूरा मामला क्या है?
27 और 29 जनवरी को शिवरीनारायण और पामगढ़ थाना क्षेत्रों में पांच हथियारबंद डकैतों ने लूटपाट और मारपीट की थी। इन घटनाओं में 13 लोग घायल हुए,एक कोमा में है| 2 का इलाज बिलासपुर और रायपुर में चल रहा है।

पुलिस ने विशेष टीम बनाकर छापेमारी शुरू की और 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद मास्टरमाइंड रामनाथ तक पहुंची। खुद को घिरा देख रामनाथ ने पुलिस पर फायरिंग की। शिवरीनारायण थाना प्रभारी राजीव श्रीवास्तव ने भी सर्विस पिस्टल से 3 बार गोली चलाई। एक गोली रामनाथ के पैर पर लगी, उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस कार्रवाई और FIR:
गिरोह के सभी सदस्यों के खिलाफ डकैती, हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट समेत भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। एसडीओपी योगिता बाली खापर्डे ने घटना की पुष्टि की है।

गिरफ्तार आरोपी:
पुलिस ने जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया उनमें निखिल टंडन (18), मनीराम गोंड (19), नरेश यादव (19), रोशन टंडन (19), आयुष रात्रे (18), सन्नी और 2 नाबालिग शामिल हैं। सभी राहौद और आसपास के क्षेत्रों के रहने वाले हैं।

हथियार और सामान जब्त:
आरोपियों के कब्जे से स्टील रॉड, लोहे के पाइप, डंडे, बेल्ट, बाइक, स्कूटी, मोबाइल और कैश समेत कुल 4.09 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की गई। पुलिस के अनुसार यही हथियार वारदात में इस्तेमाल हुए।

गिरोह का तरीका:
गिरोह सुनसान और अंधेरे रास्तों पर बाइक से घूमता था। राहगीरों को रोककर रॉड-डंडे से हमला किया जाता था और मोबाइल व कैश लूटकर फरार हो जाते थे।

शिवरीनारायण इलाके की वारदातें:
29 जनवरी की रात कचंदा गांव के पास नहर किनारे तीन अलग जगहों पर राह चलते लोगों को रोका और लोहे की रॉड से हमला किया।

पामगढ़ इलाके की वारदातें:
27 जनवरी की रात जोगिया नाला पुल, मेउ गांव और चेऊडीह में भी इसी गिरोह ने लोगों को घेरकर पीटा और मोबाइल व कैश लूट लिया।

यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J