पुलिस की रेड के दौरान मकान मालिक समेत मौके पर मौजूद सभी कपल्स को हिरासत में लिया गया है। बताया जा रहा है कि बीते कुछ दिनों से इस मकान को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी थी। मोहल्लेवासियों का कहना था कि यहां लगातार अजनबी युवक-युवतियों का आना-जाना बना रहता था, जिससे क्षेत्र का माहौल खराब हो रहा था।
स्थानीय लोगों की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने जब अचानक दबिश दी, तो हालात चौंकाने वाले निकले। तलाशी के दौरान मकान से आपत्तिजनक सामग्री, कंडोम और उत्तेजक दवाइयां बरामद की गईं।
सबसे गंभीर पहलू यह रहा कि मौके पर एक नाबालिग स्कूली छात्रा भी पाई गई जो स्कूल यूनिफॉर्म में थी। इस खुलासे के बाद मामला और अधिक संवेदनशील हो गया और पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ा दिया है।
एसडीओपी कृष्ण कुमार चंद्राकर ने बताया कि संदिग्ध स्थिति में मिले सभी लोगों से गहन पूछताछ की जा रही है। वहीं मकान मालिक को भी गिरफ्तार किया गया है। जांच के आधार पर संबंधित धाराओं के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..
यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.
यह भी पढ़े -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे



