यह हादसा 3 फरवरी की सुबह का है। मां किरण जांगड़े अपनी बेटी श्रेया जांगड़े (उम्र 5 साल 6 माह) को सेक्टर-10 स्थित स्कूल छोड़ने जा रही थीं। इसी दौरान पावर हाउस आईटीआई के पास, उल्टी दिशा से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने उनकी स्कूटी को सामने से ठोकर मार दी।
हादसे में मां और बेटी दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें तत्काल गायत्री अस्पताल, सुपेला लेकर पहुंचे, जहां से श्रेया की हालत को देखते हुए स्पर्श अस्पताल रेफर किया गया। इलाज के दौरान 3 फरवरी की रात करीब 8 बजे मासूम ने दम तोड़ दिया। वहीं मां किरण जांगड़े का उपचार अभी जारी है।
खुर्सीपार का रहने वाला है परिवार
मृत बच्ची के पिता भूपेन्द्र जांगड़े हैं, जो क्वार्टर नंबर 9/C, सड़क 37, जोन-02, खुर्सीपार में रहते हैं। परिवार के अनुसार किरण जांगड़े रोजाना अपनी बेटी को स्कूल छोड़ने और लाने जाती थीं।
घटना के वक्त जब वे होंडा शोरूम के पास पावर हाउस ओवरब्रिज के नीचे पहुंचीं, तभी भिलाई की ओर से आ रहे ट्रेलर (CG04HB3911) के चालक ने तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए स्कूटी को टक्कर मार दी।
3 दिन बाद दर्ज हुआ अपराध
पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया। मर्ग जांच के आधार पर 6 फरवरी को ट्रेलर चालक के खिलाफ धारा 281, 125(a), 106(1) बीएनएस और 184 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी ट्रेलर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..
यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.
यह भी पढ़े -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे



