18 साल की शादी से संतान नहीं, शक और झगड़े में पति बना पत्नि का दुश्मन! फा-वड़े से पत्नी पर वा-र कर उतारा मौत के घाट..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से सामने आई यह घटना हर किसी को झकझोर देने वाली है, जहां पारिवारिक विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया और एक महिला की जान चली गई।

मामला कटघोरा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, गायत्री बस्ती में रहने वाले तुलसी यादव (37) की शादी करीब 18 साल पहले रंजना यादव (35) से हुई थी। शादी के इतने वर्षों बाद भी दंपती को संतान सुख नहीं मिल पाया था, जिसको लेकर घर में अक्सर कहासुनी होती रहती थी।

Korba Crime News Image

जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी पति अपनी पत्नी के चरित्र को लेकर भी संदेह करता था। इन्हीं बातों को लेकर पति-पत्नी के बीच आए दिन विवाद होता रहता था। घटना वाले दिन भी दोनों के बीच पुरानी बातों को लेकर बहस हुई थी।

बताया जा रहा है कि हाल ही में रंजना अपने मायके ढेलवाडीह मेला देखने गई थी। पति भी वहां पहुंचा था। मेले से लौटने के बाद रविवार शाम को घर में फिर से विवाद शुरू हुआ। इसी दौरान गुस्से में आकर पति ने फा-वड़े से पत्नी के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों पर वा-र कर दिया।

हमले में रंजना गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। चीख-पुकार सुनकर परिवार के अन्य सदस्य मौके पर पहुंचे तो रंजना खून से लथपथ हालत में पड़ी हुई थी।

परिजन उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही कटघोरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि संतान न होने और चरित्र को लेकर संदेह इस विवाद की मुख्य वजह थी। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की आगे की जांच जारी है।

यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J