जानकारी के मुताबिक, कोरबा जिले के रहने वाले संजू केवट की 13 महीने की बेटी वानिया को पिछले कुछ दिनों से सर्दी-खांसी की शिकायत थी। 20 फरवरी को परिजन उसे जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसे भर्ती किया गया। बच्ची चार दिनों से अस्पताल में एडमिट थी।
परिजनों का आरोप है कि कैनुला लगाने के बाद बच्ची को इंजेक्शन दिया गया। इंजेक्शन लगते ही उसकी हालत अचानक बिगड़ गई और वह कोमा में चली गई। चार दिनों तक इलाज चला, लेकिन 24 फरवरी की रात करीब 9 बजे बच्ची ने दम तोड़ दिया।
मामला जिला अस्पताल पुलिस चौकी क्षेत्र का बताया जा रहा है। परिजनों का कहना है कि इंजेक्शन मेडिकल कॉलेज की एक छात्रा ने लगाया था, जो ट्रेनी थी। जब बच्ची की तबीयत ज्यादा बिगड़ी, तब मौके पर कोई वरिष्ठ डॉक्टर मौजूद नहीं था। आरोप है कि स्टाफ ने व्हाट्सऐप के जरिए डॉक्टर से काउंसलिंग कराई और फोन के माध्यम से इलाज चलता रहा।
बच्ची की नानी अमृता निषाद ने बताया कि इंजेक्शन लगने के तुरंत बाद वानिया की स्थिति गंभीर हो गई थी। वहीं पिता संजू केवट ने कहा कि वे सर्दी-खांसी के इलाज के लिए आए थे, लेकिन हालत बिगड़ने पर बच्ची को आईसीयू में भर्ती करना पड़ा।
घटना के बाद 25 फरवरी को परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया। बाद में वे शिकायत लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे, जहां कलेक्टर ने जांच का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजन ट्रॉमा सेंटर गेट के सामने धरने पर बैठ गए और अस्पताल अधीक्षक गोपाल कंवर को घेरकर कार्रवाई की मांग की। बताया जा रहा है कि अधीक्षक अपने केबिन की ओर चले गए, जिसके बाद गुस्साए लोगों ने गेट पर बैठकर प्रदर्शन शुरू कर दिया।
वहीं अस्पताल अधीक्षक का कहना है कि बच्ची को निमोनिया की शिकायत थी और उसकी हालत पहले से गंभीर थी। उसे आवश्यक मशीन सपोर्ट पर रखा गया था। सीनियर डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा था। जो भी आरोप लगाए जा रहे हैं, उनकी निष्पक्ष जांच के लिए हम पूरी तरह तैयार हैं। जरूरत पड़ी तो बाहरी विशेषज्ञों से भी जांच कराई जाएगी।”अब इस मामले में परिवार को इंसाफ का इंतजार है।
विज्ञापन
यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..
यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.
यह भी पढ़े -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे

.jpg)

