वीडियो में नदी का पानी बिल्कुल शांत नजर आता है। दो लोग अपनी-अपनी नाव में बैठकर नेचर का आनंद ले रहे होते हैं। सब कुछ सामान्य दिख रहा होता है, तभी अचानक पानी के भीतर से एक विशालकाय दरियाई घोड़ा तेज रफ्तार से ऊपर उछलता है।
पलक झपकते ही वह नाव को खिलौने की तरह पलट देता है। दृश्य इतना अचानक है कि देखने वाले भी दंग रह जाएं।
हालांकि राहत की बात यह रही कि पास में दूसरी नाव मौजूद थी। इससे पहले कि हिप्पो दोबारा नाव की ओर बढ़ता, व्यक्ति को सुरक्षित पानी से बाहर निकाल लिया गया। इस घटना में किसी की जान नहीं गई, लेकिन कुछ ही सेकंड का यह वीडियो ‘वॉटर सफारी’ के दौरान सावधानी को लेकर नई चर्चा छेड़ गया है।
विडियो-
यह वीडियो इंस्टाग्राम पर Instagram के हैंडल @elespanol2015 से शेयर किया गया है। अब तक इसे लाखों लोग देख चुके हैं।
कमेंट सेक्शन में यूजर्स दो हिस्सों में बंटे हुए हैं। कुछ लोग इसे कुदरत का असली और खतरनाक रूप बता रहे हैं, तो कई यूजर्स को यह वीडियो AI जेनरेटेड लग रहा है। कुछ ने मजाक में लिखा कि AI आने के बाद मल्टी एंगल शूट करना आसान हो गया है।
वीडियो सच है या तकनीक का कमाल, यह साफ नहीं है। लेकिन इतना तय है कि इस क्लिप ने सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी है। ऐसे ही वायरल और ट्रेंडिंग खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें।
विज्ञापन
यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..
यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.
यह भी पढ़े -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे

.jpg)

