जानकारी के अनुसार, कुम्हारी के एक खाली प्लॉट से तेज बदबू आ रही थी। आसपास के लोगों ने जब झाड़ियों के पास जाकर देखा तो वहां एक युवक का श-व पड़ा हुआ था। यह दृश्य देखकर लोगों ने तुरंत कुम्हारी थाना पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच प्रक्रिया शुरू की। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। साथ ही इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि मामले की सच्चाई सामने आ सके।
बताया जा रहा है कि मृतक की जेब से ट्रेन की एक टिकट बरामद हुई है, जो केसिंगा स्टेशन (ओड़िसा) की बताई जा रही है। वहीं शव के पास एक इंजेक्शन भी मिला है। प्रथम दृष्टया अत्यधिक नशीले पदार्थ के सेवन से मृत्यु होने की आशंका जताई जा रही है।
फिलहाल पुलिस ने श-व को पीएम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की बारीकी से जांच की जा रही है। मृतक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है, जिससे रहस्य और गहरा गया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..
यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.
यह भी पढ़े -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे

.jpg)

