महादेव ऐप की नकल कर बना सट्टा सिंडिकेट ध्वस्त, रायपुर में कारों के अंदर चल रहा था करोड़ों का खेल,40 से ज्यादा ऑनलाइन गेम्स थे मौजूद , 95 लाख जब्त..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : टी-20 वर्ल्ड कप से पहले रायपुर क्राइम एंड साइबर यूनिट (ACCU) ने एक बड़े ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। महादेव ऐप की तर्ज पर तैयार इस नए सट्टा सिंडिकेट में 40 से ज्यादा ऑनलाइन गेम्स के जरिए लोगों से दांव लगवाया जा रहा था। हैरानी की बात यह रही कि आरोपी कारों में बैठकर सट्टा ऑपरेट कर रहे थे।

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी jmdbet777.com और Classic777.com नाम के ऐप के जरिए प्रदेशभर में सट्टा खिलवा रहे थे। 31 जनवरी को ACCU की टीम ने कार्रवाई करते हुए दुर्ग और रायपुर समेत अलग-अलग जिलों के 6 आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया।

Mahadev App Pattern Satta Syndicate Busted in Raipur – 95 Lakh Cash Seized

मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में दुर्ग निवासी रखब देव पाहुजा, रायपुर निवासी पीयूष जैन, जितेंद्र कुमार कृपलानी उर्फ जित्तू, कमल राघवानी, सचिन जैन और बिलासपुर निवासी दीपक अग्रवाल शामिल हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से 37 लाख 50 हजार रुपए नकद, 10 मोबाइल फोन और 3 कारें जब्त की हैं। जब्त कैश और सामान की कुल कीमत करीब 95 लाख रुपए बताई जा रही है।

जांच में यह भी खुलासा हुआ कि इस सट्टा सिंडिकेट में दुर्ग और नागपुर के भी कुछ लोगो की अहम भूमिका थी। ये तीनों फिलहाल फरार हैं, जिनकी तलाश में ACCU की टीम लगातार दबिश दे रही है।

जिम्मेदारियों का बंटवारा भी साफ सामने आया है। रवि सोनकर, नितिन मोटवानी और अंकित आईडी उपलब्ध कराने का काम करते थे, जबकि रखब देव पाहुजा और पीयूष जैन मास्टर आईडी होल्डर होने के साथ-साथ आईडी डिस्ट्रीब्यूटर की भूमिका निभा रहे थे। वहीं, जितेंद्र कृपलानी, सचिन जैन, कमल राघवानी और दीपक अग्रवाल लोकल स्तर पर आईडी डिस्ट्रीब्यूशन संभाल रहे थे।

पुलिस को 31 जनवरी को मुखबिर से सूचना मिली थी कि थाना गंज क्षेत्र के नागोराव गली अंडर ब्रिज के पास कुछ लोग चारपहिया वाहनों में बैठकर ऑनलाइन सट्टा संचालित कर रहे हैं। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर ACCU टीम ने बताए गए ठिकानों पर दबिश दी और तीन अलग-अलग कारों से 6 लोगों को पकड़ा।

संदेह के आधार पर जब आरोपियों के मोबाइल फोन की जांच की गई, तो उनमें ऑनलाइन बैटिंग ऐप के जरिए सट्टा संचालित करने का पूरा सेटअप मिला। पूछताछ में सट्टा खिलाने की पुष्टि होने के बाद सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस उपायुक्त स्मृतिक राजनाला ने बताया कि आरोपियों के अकाउंट्स की जानकारी जुटाई जा रही है। जांच में सामने आया है कि इनके खातों में करोड़ों रुपए का ट्रांजैक्शन हुआ है। मामले की गहराई से जांच के लिए आईटी अफसरों को भी शामिल किया जाएगा। साथ ही, म्यूल अकाउंट्स की जानकारी मिली है, जिनकी पहचान की जा रही है।

यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J