विज्ञापन

छग में रात के अँधेरे में 3 साल की मासूम की कब्र से छेड़छाड़! सिर गायब, तंत्र-मंत्र की आशंका से गांव में सनसनी!

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : बालोद ,महाशिवरात्रि की पावन पर्व के बीच गांव से ऐसी खबर सामने आई, जिसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया। तीन साल की मासूम बच्ची की कब्र से छेड़छाड़ की घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।

बताया जा रहा है कि शमशान घाट में बच्ची की कब्र के पास दिया, चावल, नींबू और झिल्ली में रखा कच्चे मांस का टुकड़ा मिला। सुबह जब ग्रामीणों की नजर इस दृश्य पर पड़ी तो गांव में तनाव का माहौल बन गया।


मासूम की कब्र से छेड़छाड़ मामला – तं.त्र-मं.त्र आशंका CG News

यह मामला गुंडरदेही थाना क्षेत्र की हल्दी चौकी अंतर्गत ग्राम माहुद-बी का है। रविवार सुबह करीब 11 बजे एक किसान खेत की ओर जा रहा था। इसी दौरान उसकी नजर कब्र पर पड़ी, जहां मिट्टी उखड़ी हुई थी और आसपास तं.त्र-मं.त्र से जुड़ी सामग्री बिखरी थी।

तुरंत परिजनों को सूचना दी गई। मासूम की पहचान प्रिया साहू (लाडो) के रूप में हुई, जिसकी 9 अक्टूबर 2025 को तबीयत बिगड़ने से मौ.त हो गई थी। परिवार अभी इस गहरे सदमे से उबर भी नहीं पाया था कि यह नई घटना सामने आ गई।

परिजनों का आरोप है कि कब्र खोदकर बच्ची का सिर का कंकाल निकाल लिया गया और फिर दोबारा मिट्टी डालकर ढंक दिया गया।

शिकायत के बाद एसडीएम की अनुमति से धारा 505 के तहत कब्र की दोबारा खुदाई कराई गई। दोपहर करीब 3 बजे वीडियोग्राफी के बीच लगभग चार फीट नीचे शव निकाला गया। परिजनों का दावा है कि शव से सिर गायब है। इसके बाद शव को परीक्षण के लिए राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज भेजा गया।

हल्दी चौकी में अज्ञात लोगों के खिलाफ बीएनएस की धारा 301 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, महाशिवरात्रि की रात तं.त्र-मं.त्र क्रिया की आशंका जताई जा रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।

गौरतलब है कि करीब 9 माह पहले पड़ोसी गांव सिर्राभाठा में भी तं.त्र विद्या से जुड़ा मामला सामने आया था, जहां एक व्यक्ति की गला रे.तकर ह.त्या कर दी गई थी। उस मामले में पांच आरोपी जेल में हैं।

लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं से ग्रामीणों में डर और आक्रोश दोनों है। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि दोषियों को जल्द पकड़ लिया जाएगा।

यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J