विज्ञापन

क्या आपके घर में है नकारात्मक उर्जा का वास? दहलीज पार करते ही मिलते हैं ये खौफनाक इशारे तो तुरंत हो जाएं सतर्क!

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : क्या आपको घर में प्रवेश करते ही अजीब सा महसूस होता है? अगर हां, तो इसे नजरअंदाज न करें। मान्यता है कि जब घर या आसपास नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बढ़ता है, तो उसके कुछ संकेत साफ तौर पर दिखाई देने लगते हैं।

ज्योतिष और वास्तु शास्त्र के अनुसार, जब व्यक्ति गलत कार्यों में संलिप्त होता है या कुंडली में राहु-केतु की प्रतिकूल स्थिति होती है, तब जीवन में नकारात्मक शक्तियों का असर बढ़ सकता है। वहीं घर का खराब वास्तु भी नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करता है।

Nakaratmak Urja Ke Sanket – घर में दिखने वाले नकारात्मक ऊर्जा के संकेत

आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ संकेत—

घर में कदम रखते ही डर लगना
अगर घर की दहलीज पार करते ही मन में घबराहट या डर पैदा होने लगे, तो इसे नकारात्मकता का संकेत माना जाता है। ऐसी स्थिति में कुंडली की जांच करवाना और वास्तु विशेषज्ञ से सलाह लेना उचित माना गया है।

किसी की मौजूदगी का अहसास होना
घर में प्रवेश करते ही अगर ऐसा लगे कि कोई आसपास है या हल्की आवाज सुनाई दे, तो यह भी शुभ संकेत नहीं माने जाते। यह जीवन पर नकारात्मक प्रभाव का संकेत हो सकता है।

बार-बार तबीयत खराब होना
अगर घर के सदस्यों की सेहत लगातार बिगड़ती रहे, तो इसे भी नकारात्मक ऊर्जा से जोड़ा जाता है। ज्योतिष के अनुसार, राहु-केतु या शनि की प्रतिकूल स्थिति इसका कारण बन सकती है।

वस्तुओं का अपनी जगह पर न मिलना
घर में रखी चीजें अगर बार-बार अपनी जगह से हटकर मिलें, तो इसे भी नकारात्मक प्रभाव का इशारा माना गया है।

अचानक दुर्गंध महसूस होना
घर में प्रवेश करते ही अगर बिना किसी स्पष्ट कारण के दुर्गंध महसूस हो, तो इसे भी वास्तु दोष या नकारात्मक शक्ति की मौजूदगी से जोड़ा जाता है।

ऐसे संकेत दिखें तो घबराएं नहीं, बल्कि सकारात्मक सोच अपनाएं और जरूरत हो तो विशेषज्ञ से सलाह लें। जीवन में सकारात्मकता बनाए रखने के लिए जागरूक रहना बेहद जरूरी है। जुड़े रहें और ऐसे ही उपयोगी जानकारियां पाते रहें।

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. भिलाई की पत्रिका न्यूज़ किसी भी अंधविश्वास को बढ़ावा नहीं देता है|

यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J