कुम्हारी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा 2 फरवरी 2026 की रात करीब 1.30 बजे हुआ। मृतक फनेन्द्र वर्मा उर्फ राज वर्मा (23 वर्ष), पिता हरिशचंद्र वर्मा, निवासी सिवनी वार्ड क्रमांक 12, थाना मंदिर हसौद, जिला रायपुर, अपनी मोटरसाइकिल क्रमांक CG-04-QS-6941 से मित्र बादल सिंह क्षत्री को पीछे बैठाकर पावर हाउस क्षेत्र से रायपुर की ओर जा रहा था।
जब दोनों एचडीएफसी बैंक के पास एनएच-53 कुम्हारी पहुंचे, तभी किसी अज्ञात वाहन चालक ने तेज, लापरवाही और खतरनाक तरीके से वाहन चलाते हुए उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों सड़क पर गिर पड़े।
हादसे में फनेन्द्र वर्मा के सिर में गंभीर चोट आई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पीछे बैठे बादल सिंह क्षत्री को गंभीर चोटें आने पर इलाज के लिए मेकाहारा रायपुर में भर्ती कराया गया है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस शासकीय अस्पताल सुपेला पहुंची, जहां पंचों की मौजूदगी में शव का पंचायतनामा, शव निरीक्षण और घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण ब्राड डेथ (रोड एक्सीडेंट) बताया गया है। मामले की जानकारी एसडीएम भिलाई-03 को भी भेजी गई है।
मर्ग जांच के बाद प्रथम दृष्टया अज्ञात वाहन चालक द्वारा अपराध किया जाना पाए जाने पर थाना कुम्हारी पुलिस ने अपराध क्रमांक 0051/2026 धारा 184 मोटर व्हीकल एक्ट, 106(1), 125(ए) एवं 281 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
फिलहाल पुलिस अज्ञात वाहन और चालक की तलाश में जुटी हुई है। साथ ही घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..
यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.
यह भी पढ़े -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे



