इस पहल का नाम है “क्लीन टॉयलेट पिक्चर चैलेंज”। इसके तहत अगर कोई यात्री टोल प्लाजा पर गंदे टॉयलेट की फोटो भेजता है, तो उसे ₹1,000 का रिचार्ज उसके FASTag अकाउंट में दिया जाएगा। यह योजना 30 जून 2026 तक लागू रहेगी।
हर टोल प्लाजा पर टॉयलेट की सुविधा होती है, लेकिन कई बार उनकी हालत ऐसी होती है कि इस्तेमाल करना मुश्किल हो जाता है। अब NHAI चाहती है कि यात्री खुद निगरानी में भागीदारी करें और सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने में सहयोग दें।
ऐसे पाएं ₹1,000 का फ्री FASTag रिचार्ज
• आपके मोबाइल में Rajmargyatra ऐप का लेटेस्ट वर्जन होना जरूरी है।
• रास्ते में दिखने वाले गंदे टॉयलेट की साफ फोटो खींचकर ऐप पर अपलोड करें।
• अपना नाम, स्थान का नाम, गाड़ी का नंबर (VRN) और मोबाइल नंबर दर्ज करें।
• जिस गाड़ी नंबर से रिपोर्ट की जाएगी, उसी को ₹1,000 का इनाम मिलेगा।
• यह राशि नकद नहीं निकाली जा सकती, यह केवल FASTag में रिचार्ज के रूप में मिलेगी।
• यह योजना सिर्फ NHAI द्वारा संचालित टॉयलेट्स पर लागू है। पेट्रोल पंप, ढाबा या रेस्टोरेंट के टॉयलेट इसमें शामिल नहीं हैं।
रिपोर्ट की जांच कैसे होगी?
• एक टॉयलेट के लिए दिन में सिर्फ एक बार ही इनाम दिया जाएगा।
• अगर एक ही दिन में कई लोग एक ही टॉयलेट की फोटो भेजते हैं, तो सबसे पहले फोटो भेजने वाले को इनाम मिलेगा।
• फोटो केवल Rajmargyatra ऐप से भेजनी होगी और उसमें Geo-tag होना जरूरी है।
• फोटो पर समय की जानकारी भी दर्ज होनी चाहिए।
• मंत्रालय के मुताबिक, अगर फोटो नकली या पहले से भेजी गई पाई गई तो उसे रिजेक्ट कर दिया जाएगा। सभी फोटो की जांच AI और अधिकारी मिलकर करेंगे।
यह पहल हाईवे पर सफाई व्यवस्था सुधारने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है। अब यात्री सिर्फ शिकायत नहीं करेंगे, बल्कि बदलाव का हिस्सा भी बनेंगे।
विज्ञापन
यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..
यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.
यह भी पढ़े -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे



