लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास नोटिस पेश: 118 सांसदों के हस्ताक्षर, 9 मार्च को हो सकती है चर्चा..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : नई दिल्ली। लोकसभा की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। विपक्ष ने मंगलवार को लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस पेश कर दिया है, जिससे संसद का माहौल गरमा गया है।

इस अविश्वास प्रस्ताव के नोटिस पर कुल 118 सांसदों के हस्ताक्षर बताए जा रहे हैं। न्यूज एजेंसी IANS ने सूत्रों के हवाले से दावा किया है कि लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने फिलहाल सदन में न जाने का फैसला लिया है। बताया जा रहा है कि अविश्वास प्रस्ताव के गिरने के बाद ही वे स्पीकर की कुर्सी संभालेंगे।

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव नोटिस

एजेंसी के अनुसार, विपक्ष द्वारा लाए गए इस अविश्वास प्रस्ताव पर लोकसभा में 9 मार्च को चर्चा होने की संभावना है। जानकारी के मुताबिक, 13 फरवरी को बजट सत्र के मौजूदा सत्र का अंतिम दिन है। इसके बाद संसद की कार्यवाही 8 मार्च से दोबारा शुरू होगी।

इससे पहले बजट सत्र के 10वें दिन संसद की कार्यवाही दो बार स्थगित करनी पड़ी थी। दोपहर 2 बजे के बाद सदन की कार्यवाही शुरू हो सकी थी, जहां कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने बजट पर चर्चा की शुरुआत की।

यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J