विज्ञापन

दुर्ग: पुरानी रंजिश में युवक पर ह-त्या का प्रयास! पड़ोसी के जानलेवा हमले में गंभीर रूप से घायल हुआ युवक,आरोपी गिरफ्तार..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ :दुर्ग,महाशिवरात्रि के पावन कार्यक्रम के बीच एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते युवक पर ज-ा-न-ले-वा ह-म-ला किए जाने का मामला दर्ज हुआ है।

पद्मनाभपुर थाना अंतर्गत बोरसी वार्ड 51 में 15 फरवरी की रात करीब 9:45 बजे महाशिवरात्रि के अवसर पर भंडारा कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले आरोपी ने पुरानी रंजिश के कारण अपने ही पड़ोसी पर धा-र-दा-र हथियार से प्रा-ण-घा-त-क ह-म-ला कर दिया।

Padmanabhpur Borsi Ward Attempt To Murder Case Accused Arrested

पुलिस के मुताबिक प्रार्थिया सुमन मारकंडे (33 वर्ष), निवासी बोरसी वार्ड 51 की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया गया। प्रकरण में धारा 109(1) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू की गई।

जांच के दौरान सामने आया कि दरवाजा खोलने के विवाद को लेकर आरोपी पहले से रंजिश रखता था। घटना वाले दिन भी दोनों पक्षों में वाद-विवाद हुआ, जिसके बाद आरोपी ने प्रार्थिया के पति शिवनंदन मारकंडे के पेट में धा-र-दा-र हथियार से वार कर गंभीर चोट पहुंचाई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई की। घेराबंदी कर आरोपी प्रकाश यादव (36 वर्ष), निवासी बोरसी, को क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया। उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त धा-र-दा-र हथियार भी बरामद किया गया है।फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J