भारत मैच बॉयकॉट पाकिस्तान को पड़ेगा भारी! ग्रुप स्टेज से बाहर होने का खतरा, ICC बैन और मेजबानी पर भी संकट!

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : टी-20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ मैच खेलने से इनकार करना पाकिस्तान को भारी पड़ सकता है। पाकिस्तान सरकार के इस फैसले के बाद क्रिकेट जगत में हलचल तेज हो गई है और इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) भी इसे गंभीरता से देख रही है।

पाकिस्तान सरकार ने साफ कहा है कि टीम वर्ल्ड कप खेलेगी, लेकिन भारत के खिलाफ मैदान में नहीं उतरेगी। इस पर ICC ने प्रतिक्रिया देते हुए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) से अपने फैसले पर दोबारा विचार करने को कहा है।

1: ग्रुप स्टेज से बाहर होने का खतरा

ICC की प्लेइंग कंडीशन के मुताबिक अगर कोई टीम मैच का बॉयकॉट करती है तो उसका सीधा नुकसान उसी टीम को होता है। क्लॉज 16.10.7 के अनुसार पाकिस्तान के खाते में 20 ओवर में 0 रन जोड़े जाएंगे, जबकि भारत का एक भी ओवर काउंट नहीं होगा। इससे पाकिस्तान का नेट रन रेट बुरी तरह प्रभावित हो सकता है।

ग्रुप-ए में भारत और पाकिस्तान के अलावा नामीबिया, नीदरलैंड और अमेरिका की टीमें हैं। पाकिस्तान अगर तीन में से एक भी मुकाबला हार जाता है तो टीम ग्रुप स्टेज से बाहर हो सकती है। अमेरिका पहले ही पिछले वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को हराकर बड़ा उलटफेर कर चुका है, जबकि नीदरलैंड भी ICC टूर्नामेंट में चौंकाने वाले नतीजे देता रहा है।

2: ICC लगा सकता है वर्ल्ड कप से बैन

ICC ने पाकिस्तान से उसके बॉयकॉट फैसले को लेकर जवाब मांगा है। अगर PCB संतोषजनक कारण नहीं दे पाया तो ICC पाकिस्तान को इसी वर्ल्ड कप से बैन भी कर सकता है। इससे पहले भी पांच टीमें वर्ल्ड कप में मैच का बॉयकॉट कर चुकी हैं।

3: PSL को NOC नहीं मिलने का खतरा

पाकिस्तान सुरक्षा कारणों का हवाला भी नहीं दे सकता, क्योंकि उसके सभी मुकाबले भारत की बजाय श्रीलंका में खेले जाने हैं। अगर PCB बांग्लादेश को समर्थन देने की दलील देता है, तब भी ICC कार्रवाई कर सकता है। ICC पहले ही संकेत दे चुका है कि बांग्लादेश को सपोर्ट करने पर पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) को नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट नहीं मिलेगा।

4: नॉकआउट में भारत से सामना हुआ तो क्या होगा?

ग्रुप स्टेज में भारत से मैच न खेलने का फैसला तो ले लिया गया है, लेकिन नॉकआउट मुकाबले में अगर भारत सामने आया तो पाकिस्तान क्या करेगा, इस पर अब तक कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया गया है। ICC सूत्रों के मुताबिक, इस मुद्दे पर PCB से जवाब लिया जाएगा और संतोषजनक कारण नहीं मिलने पर सख्त कार्रवाई हो सकती है।

पाकिस्तान टीम के कप्तान सलमान अली आगा ने इस फैसले पर कहा कि टीम सिर्फ वर्ल्ड कप खेलना चाहती है। अगर सरकार किसी टीम के खिलाफ खेलने से मना करती है, तो उसका पालन किया जाएगा। टीम टूर्नामेंट में अपना 100 फीसदी प्रदर्शन देने पर फोकस कर रही है।

5: भविष्य की मेजबानी पर भी संकट

पाकिस्तान ने 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी की थी और 29 साल बाद किसी ICC टूर्नामेंट की मेजबानी मिली थी। अब भारत-पाकिस्तान मैच नहीं होने से ICC के रेवेन्यू पर असर पड़ सकता है। ऐसे में ICC भविष्य में पाकिस्तान को मिलने वाली मेजबानी रद्द कर सकता है और उसके सालाना रेवेन्यू शेयर में भी कटौती की जा सकती है।

यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J