जब सेवा साधना बन जयेऔर प्रकृति के प्रति
संवेदना जीवन का मूल श्रोत हो तब पावन संकल्प जन्मलेते हैं.मानव सेवा और लोक
कल्याण की इसी दिव्या चेतना को साकार रूप प्रदान करने हेतु संत निरंकारी मिशन
द्वारा ‘प्रोजेक्ट अमृत’ के अंतरगर्त ‘स्वच्छ जल स्वच्छ मन’अभियान के चौथे का भव्य
शुभारम्भ 22
फरवरी 2026
प्रातः 8
बजे से 11
बजे तक परम श्रधेय सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के निर्देशानुसार समस्त भारत
में भव्य रूप से आयोजित किया जा रहा है ।
इस पहल का मूल
उद्देश्य समाज को यह अनुभूति कराना है कि जल केवल संसाधन नहीं, जीवन का आधर और
इश्वर की अमूल्य दें है, जिसकी रक्षा करना प्रत्येक मानव का नैतिक कर्त्तव्य है.
संत निरंकारी मिशन ने बाबा हरदेव सिंह की प्रेरणास्पद शिक्षओं को आत्मसात करते हुए
वर्ष 2003
में संस्कृति मंत्रालय, भारत सर्कार के सहयोग से ‘प्रोजेक्ट अमृत’ का सूत्रपात
किया था । यह पुनीत पहल जल संरक्षण को किसी एक दिवस या अभियान तक सीमित न रखकर उसे
जीवनशैली, संस्कार और सेवाभाव के रूप में अभिव्यक्त करने की प्रेरणा देती है
। जहाँ स्वच्छ जल से स्वच्छ मन स्वच्छ समाज का निर्माण संभव हो सके ।
नदियों, झीलों,
तालाबों, कुओं एवं झरनों जैसे प्राकृतिक जल श्रोतों के संरक्षण और संवर्धन हेतु
समर्पित इस जन अन्दोलन ने अपने प्रथम तीन चरणों सेवा, समर्र्पन और सहभागिता की
अद्भुत मिसाल प्रस्तुत की है । इन्ही उपलब्धियों से प्रेरित होकर इस चरण को और
अधिक विस्तृत, संगठित एवं दूरदर्शी दृष्टीकोण के साथ क्रियान्वित किया जा रहा है ।
जिससे समाज के हर वर्ग में प्रकृति के प्रति जागरूकता और सहभागिता की सुदृढ़ चेतना
का विस्तार कर सके ।
गीतों की मधुर
प्रस्तुतियां की मधुर प्रस्तुतियां सामूहिकगान जागरूकता संगोष्ठियाँ एवं सोशल
मीडिया अभियानों के माध्यम से जलजनित रोगों तथा स्वक्षता के महत्त्वपर जनचेतना को
प्रोत्साहित किया जा रहा है. यह पहल यह स्मरण कराती है कि जब मन निर्मल होता है,
तभी प्रकृति भी स्वच्छ हिती है, और जब सेवा में समर्पण जुड़ जाता है, तब समाज का नव
निर्माण हिता है.
सतगुरु
माता जी का सन्देश सदैव यही रहा है कि हम
इस धरती को आने वाली पीढ़ियों के लिए पहले से अधिक सुंदर स्वच्छ और संतुलित रूप में
संजोकर रखें. ‘स्वच्छ जल स्वच्छ मन’अभियान उसी पवन संकल्प का सजीव प्रतीक है, जो
मानव को प्रकृतिसमाज और आत्मा से जोड़ते हुए करुना, संतुलन और सौहाद्र से परिपूर्ण
भविष्य की और मार्गदर्शन करता है.
विज्ञापन
यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..
यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.
यह भी पढ़े -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे

.jpg)

