यह पूरा मामला चक्रधरनगर थाना क्षेत्र का है। पुलिस को देह व्यापार की पुख्ता सूचना मिलने पर सीएसपी मयंक मिश्रा के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया और पूरी रणनीति के साथ बोईरदादर स्थित एक मकान में रेड की गई।
कार्रवाई के दौरान मौके से मकान मालिक नारायण वैष्णव और एक संदिग्ध महिला को पकड़ा गया। पुलिस ने मकान मालिक के खिलाफ पीटा एक्ट की धारा 3, 4, 5 और 7 के तहत अपराध दर्ज किया है। वहीं मौके से नगद रकम, मोबाइल फोन और आपत्तिजनक सामग्री भी जब्त की गई है।
इस कार्रवाई में चक्रधरनगर थाना, साइबर थाना और महिला थाना की संयुक्त टीम शामिल रही, जिन्होंने आपसी समन्वय के साथ कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस अब पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और देह व्यापार से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका भी खंगाली जा रही है।
गौरतलब है कि बीते एक सप्ताह के भीतर पीटा एक्ट के तहत यह पुलिस की तीसरी बड़ी कार्रवाई है। मामले को लेकर एसएसपी शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि रायगढ़ पुलिस सामाजिक बुराइयों के खिलाफ सख्त है और अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों पर आगे भी कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..
यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.
यह भी पढ़े -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे



