स्पा की आड़ में से-क्स रैकेट का भंडाफोड़! होटल की 7वीं मंज़िल पर पर पुलिस रेड, संचालक समेत 3 महिलाएं गिर-फ्तार..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ :रायगढ़।शहर में अवैध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस की सख्ती एक बार फिर सामने आई है। होटल की सातवीं मंज़िल पर चल रही ग़लत गतिविधियों का ऐसा खुलासा हुआ, जिसने पूरे इलाके में चर्चा तेज कर दी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी के मार्गदर्शन में जिले में दे.ह व्य.पा.र के खिलाफ अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस को सूचना मिली कि शहर के होटल ट्रिनिटी की सातवीं मंज़िल पर संचालित सनराइज स्पा एंड सैलून में अवैध गतिविधियां चल रही हैं।

रायगढ़ होटल ट्रिनिटी में स्पा रेड: 7वीं मंज़िल पर से.क्स रै.के.ट का खुलासा

सूचना की पुष्टि के बाद नगर पुलिस अधीक्षक मयंक मिश्रा के नेतृत्व में थाना कोतवाली और साइबर सेल की संयुक्त टीम गठित की गई। योजनाबद्ध तरीके से शाम करीब 7:30 बजे कार्रवाई की गई। पहले एक पाइंटर को ग्राहक बनाकर रुपये देकर स्पा सेंटर भेजा गया। संकेत मिलते ही पुलिस टीम ने होटल में दबिश दी।

छापेमारी के दौरान होटल के तीन अलग-अलग कमरों से तीन महिलाएं मिलीं। महिलाओं की मर्यादा को ध्यान में रखते हुए महिला पुलिसकर्मियों ने कमरों की तलाशी ली, जहां आप.त्तिजनक सामग्री बरामद हुई।

पूछताछ में स्पा सेंटर संचालक विनयकांत बरगट ने स्वीकार किया कि ग्राहकों को आकर्षित करने और अ.वै.ध कमाई के उद्देश्य से लड़कियां उपलब्ध कराई जाती थीं। मामले में होटल मैनेजर देवेन्द्र सिंह को भी हिरासत में लेकर थाना लाया गया।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक ओप्पो रेनो 11 प्रो 5G मोबाइल, नकद 6 हजार रुपये (पुलिस पाइंटर द्वारा दिए गए), स्पा सेंटर से जुड़े दस्तावेज, ग्राहकों का रजिस्टर और वर्ष 2024 से संबंधित किरायानामा जप्त किया है।

थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 36/2026 के तहत धारा 3, 4, 5, 7 अ.नै.तिक दे.ह व्य.पा.र (पी.टा) अधिनियम में अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई है। गिरफ्तार आरोपियों में विनयकांत बरगट निवासी दुर्ग और होटल मैनेजर देवेन्द्र सिंह निवासी रायगढ़ शामिल 

यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J