विज्ञापन

Valentine Day पर बॉयफ्रेंड ने नाबालिग गर्लफ्रेंड और सहेली से किया दु-ष्कर्म, जंगल में ले जाकर दी धमकी

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : रायगढ़ जिले से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। वेलेंटाइन डे के दिन एक युवक ने अपनी नाबालिग गर्लफ्रेंड और उसकी सहेली के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

मामला लैलूंगा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार आरोपी का नाम ओमप्रकाश उर्फ राहुल पैंकरा (22) है, जो ग्राम किलकिला का रहने वाला है। उसने 14 फरवरी को अपनी (17 साल) गर्लफ्रेंड को मिलने के लिए बुलाया था। लड़की अपनी 16 वर्षीय सहेली के साथ पहुंची थी। आरोपी भी अपने दोस्त जयकिशन धोबा (20) के साथ आया था, जो ग्राम टुरटुरा का रहने वाला है।


रायगढ़ लैलूंगा दुष्कर्म मामला

बताया जा रहा है कि चारों एक ही बाइक पर सवार होकर ग्राम सोनाजोरी की ओर गए। दिनभर साथ रहने के बाद रात में वे जंगल की ओर चले गए। वहीं आरोपी ने पहले अपनी गर्लफ्रेंड के साथ जबरन संबंध बनाए और फिर उसकी सहेली को डरा-धमकाकर दुष्कर्म किया।

किसी को बताने पर जान से मारने और मारपीट की धमकी भी दी गई। घटना के बाद दोनों सहेलियां अपने-अपने घर लौट गईं। जशपुर में रहने वाली सहेली ने घर पहुंचकर परिजनों को पूरी बात बताई।

दरअसल, ओमप्रकाश की पहचान वर्ष 2025 में मोबाइल के जरिए युवती से हुई थी। उसने शादी का झांसा देकर लगातार संपर्क बनाए रखा। इसी दौरान 14 फरवरी को मिलने बुलाया गया था। युवती अपनी सहेली के साथ पत्थलगांव होते हुए बस से लैलूंगा पहुंची थी।

परिजनों की सलाह पर पीड़िता ने 16 फरवरी को लैलूंगा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

17 फरवरी को पुलिस ने ओमप्रकाश पैंकरा को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जहां उसने जुर्म स्वीकार किया। जांच में उसके साथी जयकिशन धोबा की भूमिका भी सामने आई, जिसके बाद उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया।

18 फरवरी को दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि बच्चों के खिलाफ दुष्कर्म जैसे गंभीर अपराध किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। पुलिस ऐसे मामलों में तुरंत कार्रवाई कर रही है। घटना के 12 घंटे के भीतर आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया।

यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J