भूखी थी, मदद चाहिए थी…रायपुर में सिग्नल पर पैसे मांगने वाली 8 साल की बच्ची को खाना खिलाने का लालच देकर अपहरण फिर दु:ष्कर्म..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : रायपुर में एक बार फिर इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। सिग्नल पर पैसे मांगकर जीवन यापन करने वाली एक 8 साल की बच्ची को खाना खिलाने के बहाने कार में बैठाकर किडनैप किया गया और फिर VIP रोड पर ले जाकर उसके साथ दु-ष्कर्म किया गया।

यह मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है। बच्ची सिग्नल पर वाहन चालकों से पैसे मांगकर गुजर-बसर करती थी। बुधवार की रात करीब 9:30 बजे वह अपने दो नाबालिग साथियों के साथ सिग्नल पर मौजूद थी, तभी स्विफ्ट कार में सवार आरोपी नवीन (21) ने उसे खाना खिलाने का झांसा देकर गाड़ी में बैठा लिया।


रायपुर किडनैप और दुष्कर्म मामला, VIP रोड रेप केस, तेलीबांधा थाना क्षेत्र की घटना

आरोपी बच्ची को VIP रोड की ओर ले गया, जहां उसने वारदात को अंजाम दिया। जब काफी देर तक बच्ची घर नहीं लौटी तो परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई और उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

परिजनों की शिकायत पर एसीसीयू और तेलीबांधा थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपी की पहचान की गई। पुलिस टीम पूरी रात आरोपी की तलाश में जुटी रही और बुधवार-गुरुवार की दरम्यानी रात करीब 3 से 4 बजे के बीच आरोपी नवीन (21 साल) को गिरफ्तार कर लिया गया।

पीड़िता ने अपने साथ हुई पूरी आपबीती परिजनों को बताई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की, जिसमें उसने जुर्म कबूल कर लिया। पूरे मामले का विस्तृत खुलासा रायपुर पुलिस के अधिकारी जल्द करने की बात कह रहे हैं।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपहरण, दु-ष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और अन्य कानूनी प्रक्रियाएं पूरी कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J