विज्ञापन

रायपुर में स्कूटी की डिक्की से 75 लाख कैश बरामद, हवाला कनेक्शन की जांच तेज!

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : राजधानी रायपुर में शुक्रवार रात उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक स्कूटी की डिक्की से 75 लाख रुपए नकद बरामद किए गए। शुरुआती जांच में यह रकम हवाला से जुड़ी बताई जा रही है।

मामला आजाद चौक थाना क्षेत्र का है। रायपुर निवासी मिलन शर्मा (25), जो पेशे से कलेक्शन एजेंट है, अलग-अलग इलाकों से रकम इकट्ठा कर समता कॉलोनी पहुंचा था। तभी एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट (ACCU) की टीम ने उसे रोक लिया।

रायपुर में स्कूटी से 75 लाख कैश जब्त

27 फरवरी की रात समता कॉलोनी और आजाद चौक इलाके में संदिग्ध गतिविधियों को लेकर नाकेबंदी की गई थी। पुलिस और साइबर यूनिट संयुक्त रूप से जांच कर रहे थे। इसी दौरान मिलन शर्मा अपनी एक्टिवा (CG 04 NJ 8956) से गुजर रहा था।

तलाशी लेने पर स्कूटी की डिक्की में कपड़े के थैले में भरा 75 लाख रुपए नकद मिला। जब उससे रकम से जुड़े वैध दस्तावेज मांगे गए, तो वह कोई कागजात पेश नहीं कर सका और संतोषजनक जवाब भी नहीं दे पाया। इसके बाद रकम जब्त कर ली गई।

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राहुल देव शर्मा के अनुसार, आरोपी मूल रूप से राजस्थान का रहने वाला है और पिछले पांच वर्षों से रायपुर में रह रहा है। पूछताछ में उसने खुद को पैसे ट्रांसफर से जुड़ा कलेक्शन एजेंट बताया। हालांकि, पुलिस को गुमराह करने की कोशिश के चलते उस पर शक और गहरा गया।

आरोपी के पास से 75 लाख नकद, चार मोबाइल फोन और स्कूटी जब्त की गई है। मोबाइल की जांच कर हवाला नेटवर्क की कड़ियों को खंगाला जा रहा है। बाद में आरोपी को आयकर विभाग को सौंप दिया गया है। आगे की जांच जारी है।

गौरतलब है कि इससे पहले आमानाका इलाके में एक कार से करीब 3 करोड़ 75 लाख रुपए नकद बरामद किए गए थे, जो हवाला से जुड़े बताए गए थे। बताया जाता है कि शहर के करीब 15 इलाकों में हवाला से जुड़ा नेटवर्क सक्रिय है।

एक पड़ताल में सामने आया था कि रायपुर में रोजाना लगभग 30 करोड़ रुपए का हवाला कारोबार संचालित हो रहा है। मुंबई और झारखंड के लिए रकम भेजने की मांग अधिक है। एक लाख रुपए भेजने पर 1500 से 2000 रुपए तक कमीशन लिया जाता है। हवाला नेटवर्क के तार विदेशों, जैसे दुबई, श्रीलंका और नेपाल तक जुड़े होने का दावा भी किया जाता है।

राजधानी में इस कार्रवाई के बाद हलचल तेज हो गई है। जांच में आगे क्या खुलासे होते हैं, इस पर सबकी नजर टिकी है। ऐसी ही सटीक और भरोसेमंद लोकल खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें।

यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J