नवा रायपुर में आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने की, जिसमें छत्तीसगढ़ सरकार के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में वामपंथी उग्रवाद (LWE), राज्य में नक्सल गतिविधियों की मौजूदा स्थिति और बस्तर क्षेत्र के विकास को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान नक्सल प्रभावित अन्य राज्यों के अधिकारी भी बैठक में शामिल हुए।
समीक्षा बैठक में गृह मंत्री अमित शाह ने बताया कि सिक्योरिटी सेंट्रिक स्ट्रेटजी, मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर, नक्सल फाइनेंशियल नेटवर्क पर लगातार प्रहार और प्रभावी आत्मसमर्पण नीति के अच्छे नतीजे सामने आए हैं। उन्होंने भरोसा जताया कि तय समयसीमा से पहले छत्तीसगढ़ नक्सलवाद से मुक्त होगा।
इसके बाद केंद्रीय गृह मंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भी पोस्ट साझा कर कहा कि रायपुर में हुई समीक्षा बैठक में सभी रणनीतियों के सकारात्मक परिणाम स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहे हैं और 31 मार्च से पहले नक्स*लवाद पूरी तरह समाप्त होने की दिशा में राज्य तेजी से आगे बढ़ रहा है।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भी इस संकल्प को दोहराते हुए एक्स पर लिखा कि नवा रायपुर में आयोजित LWE सुरक्षा समीक्षा बैठक नक्सलवाद के खिलाफ निर्णायक प्रगति का मजबूत संकेत है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार की सुरक्षा-केंद्रित रणनीति, सुदृढ़ आधारभूत संरचना, नक्सल फाइनेंशियल नेटवर्क पर कड़ा प्रहार और आत्मसमर्पण नीति के सकारात्मक परिणाम छत्तीसगढ़ सहित सभी प्रभावित राज्यों में साफ दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..
यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.
यह भी पढ़े -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे



