यह घटना खमतराई थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार दोपहर करीब 1 बजे फैक्ट्री परिसर से धुआं उठता दिखा और कुछ ही देर में आग ने फैक्ट्री के एक हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया।
घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया गया। अब तक चार टंकी पानी का उपयोग किया जा चुका है, लेकिन आग पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका है। आसपास पानी की कमी के चलते दूर-दराज से फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मंगाई गई हैं।
शॉर्ट सर्किट की आशंका
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक फैक्ट्री के अंदर अचानक धुआं उठा, जिसके बाद आ*ग तेजी से फैल गई। फैक्ट्री में तार, ऑयल, केमिकल और अन्य ज्वलनशील सामग्री मौजूद होने के कारण स्थिति और गंभीर हो गई।
मौके पर मौजूद निरीक्षक राजेश सिंह ने बताया कि पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने तत्परता दिखाते हुए फैक्ट्री को तुरंत खाली कराया, जिससे किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई। प्राथमिक तौर पर शॉर्ट सर्किट से घटना होने की आशंका जताई जा रही है।
अनाउंसमेंट कर हटाई जा रही भीड़
घटना स्थल पर पुलिस अधिकारी लगातार अनाउंसमेंट कर भीड़ को दूर हटाने का प्रयास कर रहे हैं। किसी भी अनहोनी से बचने के लिए आसपास के लोगों को सतर्क किया जा रहा है।
विज्ञापन
यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..
यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.
यह भी पढ़े -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे



