कार्यकर्ताओं ने प्रेमी जोड़ों को हनुमान चालीसा की पुस्तिकाएं वितरित कीं और अपनी बात शांतिपूर्वक तरीके से रखी। जिला संयोजक विजेंद्र कुमार वर्मा ने कहा कि वे किसी को परेशान करने नहीं आए हैं, बल्कि लोगों को अपनी मौजूदगी का संदेश देने निकले हैं।
उन्होंने कहा कि इस बार संगठन ने अपना तरीका बदला है। उनका कहना है कि वे प्यार के विरोधी नहीं हैं, लेकिन अश्लीलता फैलाने वालों का विरोध करते हैं। साथ ही उन्होंने लव जिहाद जैसे मामलों को लेकर चिंता जताई और कहा कि ऐसे मामलों को रोकने का प्रयास किया जाता है।
विजेंद्र वर्मा ने एक उदाहरण देते हुए बताया कि पुणे से एक हिंदू महिला रायपुर आई है, जहां वह एक विशेष धर्म के युवक से मिलने पहुंची। युवक रायपुर का रहने वाला बताया गया है। दोनों को समझाइश दी गई है और उनका विवरण लिया गया है। यदि आगे कोई दिक्कत होगी तो आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। फिलहाल दोनों को समझाकर छोड़ दिया गया है।
उन्होंने बताया कि कार्यकर्ता ऊर्जा पार्क और तेलीबांधा सहित कई गार्डन-पार्कों में पहुंचे हैं और आगे भी शहर के अन्य स्थानों पर जा रहे हैं। साथ ही यह भी कहा कि अगले दिन जिला प्रशासन के साथ मिलकर मुस्तैदी रखी जाएगी।
जिला संयोजक ने कहा कि संगठन प्यार का विरोध नहीं करता। उनका मानना है कि प्रेम एक दिन का नहीं, बल्कि जीवनभर निभाने वाला संबंध होना चाहिए। उन्होंने भगवान राम और माता सीता के प्रेम का उदाहरण देते हुए कहा कि सच्चा प्रेम हर दिन होना चाहिए, किसी एक दिन का मोहताज नहीं।
विज्ञापन
यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..
यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.
यह भी पढ़े -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे



