मेला अवधि के दौरान यात्रियों को सुगम और किफायती यात्रा मिल सके, इसके लिए 15 फरवरी तक दो राजिम कुंभ मेला मेमू स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है।
इन ट्रेनों के जरिए रायपुर से राजिम के बीच बेहतर रेल कनेक्टिविटी मिलेगी, जिससे सीधे श्रद्धालुओं को लाभ पहुंचेगा। यह सेवा यात्रियों के लिए तेज, सुरक्षित और किफायती सफर का विकल्प बनेगी।
राजिम कुंभ मेला मेमू स्पेशल ट्रेनों का वाणिज्यिक ठहराव मंदिर हसौद, सीबीडी, केंद्री, अभनपुर, मानिकचौरी और राजिम में रखा गया है, ताकि आसपास के क्षेत्रों से भी श्रद्धालु आसानी से मेला स्थल तक पहुंच सकें।
गाड़ी संख्या 08755 रायपुर–राजिम मेमू पैसेंजर रायपुर स्टेशन से सुबह 11.55 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन 12.15 बजे मंदिर हसौद, 12.24 बजे सीबीडी (पीएच), 12.34 बजे केंद्री, 12.49 बजे अभनपुर, 12.57 बजे मानिकचौरी होते हुए 13.20 बजे राजिम पहुंचेगी।
वापसी में गाड़ी संख्या 08756 राजिम–रायपुर मेमू कुंभ मेला स्पेशल राजिम से दोपहर 14.00 बजे चलेगी। यह ट्रेन 14.07 बजे मानिकचौरी, 14.14 बजे अभनपुर, 14.22 बजे केंद्री, 14.31 बजे सीबीडी (पीएच), 14.43 बजे मंदिर हसौद और 15.30 बजे रायपुर पहुंचेगी।
इसी तरह गाड़ी संख्या 08757 रायपुर–राजिम मेमू पैसेंजर रायपुर से 14.30 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन 14.48 बजे मंदिर हसौद, 14.49 बजे सीबीडी (पीएच), 15.09 बजे केंद्री, 15.23 बजे अभनपुर, 15.31 बजे मानिकचौरी होते हुए 16.00 बजे राजिम पहुंचेगी।
वापसी में गाड़ी संख्या 08758 राजिम–रायपुर मेमू कुंभ मेला स्पेशल राजिम से रात 20.30 बजे चलेगी। यह ट्रेन 20.37 बजे मानिकचौरी, 20.44 बजे अभनपुर, 20.52 बजे केंद्री, 21.00 बजे सीबीडी (पीएच), 21.12 बजे मंदिर हसौद और 22.00 बजे रायपुर पहुंचेगी।
विज्ञापन
यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..
यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.
यह भी पढ़े -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे



