मंगेतर को परीक्षा दिलाने ले गया था युवक! लौटते वक्त मौत ने छीन लिया साथ, तेज रफ्तार मालवाहक ने बाइक सवार युवक को रौंदा, हुई मौत..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : एक दर्दनाक हादसे ने खुशियों से भरे सफर को मातम में बदल दिया। मंगेतर को परीक्षा दिलाने राजनांदगांव आया युवक लौटते वक्त हादसे का शिकार हो गया। तेज रफ्तार मालवाहक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे युवक की मौके पर ही हालत गंभीर हो गई।

यह हादसा अंबागढ़ चौकी थाना क्षेत्र के बिहरीकला चौक में हुआ। जानकारी के मुताबिक खड़गांव के ग्राम सरोली निवासी कामता प्रसाद उर्वशा (32) अपनी मंगेतर भारती को शिक्षक पात्रता परीक्षा दिलाने राजनांदगांव लाया था। परीक्षा समाप्त होने के बाद दोनों बाइक से अपने गांव वापस लौट रहे थे।

Rajnandgaon Road Accident – Fiance Died While Returning After Exam

जैसे ही वे बिहरीकला चौक के पास पहुंचे, तभी मालवाहक वाहन क्रमांक CG 06 HB 9555 के चालक ने तेज रफ्तार में बाइक को जोरदार ठोकर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक से गिरते ही कामता प्रसाद का सिर वाहन के पहिए के नीचे आ गया।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से कामता प्रसाद को गंभीर हालत में अंबागढ़ चौकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस दुर्घटना में उसकी मंगेतर भारती को भी चोटें आई हैं, जिनका इलाज जारी है।इस हृदयविदारक हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है।

यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J