RBI Assistant Bharti 2026: 650 पदों पर निकली बंपर भर्ती, 8 मार्च तक करें ऑनलाइन आवेदन!

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : देश के सबसे बड़े बैंकिंग संस्थान में नौकरी का सुनहरा मौका सामने आया है। भारतीय रिजर्व बैंक ने असिस्टेंट भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस बार कुल 650 पदों पर भर्ती की जाएगी और आवेदन की अंतिम तारीख 8 मार्च 2026 तय की गई है।

RBI असिस्टेंट भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। उम्मीदवार केवल ऑनलाइन माध्यम से ही आवेदन कर सकेंगे। बैंक ने साफ कर दिया है कि किसी अन्य माध्यम से भेजे गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। आवेदन rbi.org.in के जरिए करना होगा।

RBI Assistant Bharti 2026 Notification Released – 650 Vacancies Online Form Last Date 8 March

भर्ती का पूरा शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है।
• कुल पद: 650
• आवेदन तिथि: 16 फरवरी से 8 मार्च 2026
• प्रीलिमिनरी परीक्षा (संभावित): 11 अप्रैल 2026
• मेन परीक्षा (संभावित): 7 जून 2026

आवेदन करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। पैनल ईयर 2025 के तहत असिस्टेंट भर्ती का लिंक खोलें। रजिस्ट्रेशन कर प्रोविजनल रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड प्राप्त करें। इसके बाद व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरें, फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें तथा ऑनलाइन फीस जमा कर फॉर्म सबमिट करें।

RBI के देशभर में स्थित 18 ऑफिसों के लिए यह भर्ती निकाली गई है। इनमें चंडीगढ़, चेन्नई, अहमदाबाद, बेंगलुरु, भोपाल, गुवाहाटी, हैदराबाद, जयपुर, जम्मू, कानपुर, लखनऊ, कोलकाता, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, पटना और तिरुवनंतपुरम शामिल हैं।

योग्यता की बात करें तो 50 प्रतिशत अंकों के साथ किसी भी स्ट्रीम से ग्रेजुएशन पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। कंप्यूटर पर वर्ड प्रोसेसिंग का ज्ञान और स्थानीय भाषा की समझ जरूरी है। एक्स-सर्विसमैन की 15 साल की डिफेंस सर्विस को ग्रेजुएशन के बराबर माना जाएगा।

आयु सीमा 20 से 28 वर्ष निर्धारित की गई है, जिसकी गणना 1 फरवरी 2026 के आधार पर होगी। नियमानुसार SC/ST वर्ग को 5 वर्ष और OBC वर्ग को 3 वर्ष की आयु सीमा में छूट मिलेगी। PwBD और एक्स-सर्विसमैन को भी नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी।

आवेदन के पात्रता नियमों में भारतीय नागरिकों के साथ नेपाल, भूटान के नागरिक और 1 जनवरी 1962 से पहले भारत आए तिब्बती शरणार्थी भी शामिल हैं। वहीं भारत सरकार द्वारा जारी पात्रता प्रमाणपत्र रखने वाले भारतीय मूल के अन्य उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं।

चयन प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी होगी। पहले प्रीलिमिनरी परीक्षा होगी। इसमें सफल अभ्यर्थियों को मेन परीक्षा में शामिल किया जाएगा। इसके बाद लैंग्वेज प्रोफिशिएंसी टेस्ट (LPT) होगा। LPT में असफल होने वाले उम्मीदवार चयन प्रक्रिया से बाहर हो जाएंगे। अंतिम मेरिट मेन परीक्षा और LPT के आधार पर तैयार की जाएगी।

अगर आप बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाना चाहते हैं तो यह मौका हाथ से न जाने दें। समय रहते आवेदन करें और तैयारी में जुट जाएं। ऐसे ही भरोसेमंद और जरूरी अपडेट के लिए हमारे साथ जुड़े रहें।

यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J