विज्ञापन

छग : सनसनीखेज वारदात! आपसी रंजिश में एक ही परिवार के 3 लोगों की हत्या, 2 की हालत गंभीर, आरोपी पड़ोसी गिरफ्तार..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : सारंगढ़–बिलाईगढ़ जिले के ग्राम झाल से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। आपसी रंजिश ने ऐसा रूप लिया कि एक ही परिवार के तीन लोगों की जा-न चली गई, जबकि दो सदस्य गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं।

जानकारी के अनुसार, पड़ोस में रहने वाले रिश्तेदार तुलसी दास सारथी और उसके साथियों पर इस वारदात को अंजाम देने का आरोप है। बताया जा रहा है कि दोनों परिवारों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था, जो अचानक उग्र हो गया।


इस घटना में मंदो बाई (62 वर्ष), उनके बेटे राजेश सारथी (36 वर्ष) और 9 साल के नाती प्रशांत सारथी की जा*न चली गई। वहीं मंदो बाई के पति कुमार साय सारथी (65 वर्ष) और बहू संजुकता सारथी (30 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

घटना की सूचना मिलते ही डोंगरीपाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को संभाला। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को बेहतर इलाज के लिए रायगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। उनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।

घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों में आक्रोश और भय साफ देखा जा रहा है।

ऐसी घटनाएं समाज को झकझोर देती हैं। आपसी विवाद किस तरह बड़ी त्रासदी में बदल जाते हैं, यह मामला उसी की याद दिलाता है। क्षेत्र की हर महत्वपूर्ण खबर के लिए हमारे साथ जुड़े रहें।

यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J