छत्तीसगढ़ के शिवरीनारायण मेले में हड़कंप: अचानक टूटा आकाश झूला, 6 लोग नीचे गिरे, 2 युवतियां गंभीर रूप से घायल, जांच शुरू..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छग,जांजगीर-चांपा।शिवरीनारायण मेले में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब मनोरंजन का साधन बना आकाश झूला अचानक जवाब दे गया। पल भर में खुशियों का माहौल डर और चीख-पुकार में बदल गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मेले में लगे आकाश झूले के टूटते ही उस पर सवार 6 लोग नीचे जा गिरे। इस घटना में 2 युवतियां और एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं, जबकि 3 अन्य लोगों को भी चोटें आई हैं। दोनों युवतियों की हालत नाज़ुक़ बताई जा रही है।

Shivrinarayan Mela Accident – Aakash Jhula Tutne Se Gire Log | CG Local News

सूचना मिलते ही आसपास मौजूद लोगों और प्रशासन की मदद से तुरंत एंबुलेंस बुलाई गई। सभी घा.य.लों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार, घायल युवतियां मलदा गांव की रहने वाली हैं, जो शिवरीनारायण मेला घूमने आई थीं। उनकी पहचान चंद्रकांता कश्यप और भूमिका कश्यप के रूप में हुई है।

हादसे के बाद मेले की सुरक्षा व्यवस्था और झूलों की फिटनेस को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं। फिलहाल प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटा हुआ है।

यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J